facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

Excise policy case: AAP के दो नेताओं को मिली जमानत; पार्टी ने कहा- भाजपा ने झूठे आरोप में फंसाया, मांगे माफी

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 6:06 PM IST
Excise policy case: Delhi court grants bail to 2 accused; AAP demands BJP's apology
PTI

आम आदमी पार्टी ने आबकारी नीति मामले में अदालत द्वारा दो आरोपियों को जमानत दिए जाने के बाद रविवार को कहा कि इस मामले में पार्टी पर ‘झूठे’ आरोप लगाने के लिए भाजपा माफी मांगे।

‘आप’ की वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री आतिशी ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो आरोप लगाए हैं कि शराब कारोबारियों से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई और इस पैसे का इस्तेमाल गोवा चुनाव में किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘अब अदालत ने भी कहा है कि रिश्वत लेन-देन या धन शोधन (मनी लॉन्डरिंग) का कोई ठोस सबूत नहीं है। हम शुरू से ही कह रहे हैं कि पूरा आबकारी घोटाला फर्जी है और इसका मकसद केवल आम आदमी पार्टी को बदनाम करना है।’

आतिशी ने दावा किया, ‘कल राउज एवेन्यू अदालत ने राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को जमानत दे दी थी। अदालत के आदेश में कहा गया है कि ED द्वारा रिश्वत के लिए नकदी का लेन-देन दिखाने वाला कोई सबूत पेश नहीं किया गया है। आदेश में कहा गया है कि ED ने गवाहों के कुछ अस्पष्ट बयान संलग्न किए हैं।’

उन्होंने कहा कि ED ने दावा किया है कि जोशी ने चुनावों के लिए गोवा में 30 करोड़ रुपये पहुंचाना सुनिश्चित किया, लेकिन अदालती आदेश में कहा गया कि ‘इस तथ्य की पुष्टि करने के लिए कोई स्वतंत्र सबूत नहीं है।’

आतिशी ने कहा, ‘इस आदेश से साबित होता है कि आम आदमी पार्टी सबसे ईमानदार पार्टी है। भाजपा प्रवक्ता चिल्ला रहे थे कि घोटाला हुआ है। लेकिन, क्या अब वे माफी मांगेंगे और स्वीकार करेंगे कि कोई घोटाला नहीं हुआ था?’

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 6:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement