facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

सबसे कम उम्र में BJP अध्यक्ष का पद संभालेंगे नितिन नवीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार

Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य के. लक्ष्मण, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए

Last Updated- January 19, 2026 | 11:08 PM IST
Nitin Nabin
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नवीन के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए और सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को हुई और उसके कुछ हफ्ते के बाद जन्मे, बिहार के मंत्री नितिन नवीन मंगलवार को पार्टी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य के. लक्ष्मण, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए। उन्होंने सोमवार शाम को घोषणा की कि नवीन पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं।

नवीन को औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में मंगलवार को एक समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाएगा और पार्टी की राष्ट्रीय परिषद चुनाव की पुष्टि करने के लिए कुछ महीनों बाद बैठक करेगी। उम्मीद है कि नवीन बिहार में मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे क्योंकि भाजपा के संविधान में ‘एक व्यक्ति, एक पद’अनिवार्य है। भाजपा के अध्यक्ष तीन साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं और उम्मीद है कि नवीन 2029 के लोक सभा चुनावों में पार्टी संगठन का नेतृत्व करेंगे।

अपने बयान में, लक्ष्मण ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नवीन के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए और सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी प्रस्तावकों में शामिल थे। लक्ष्मण ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच पूरी हुई।

नितिन नवीन के पक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्रों के कुल 37 सेट मिले। जांच में, नामांकन पत्रों के सभी सेट आवश्यक प्रारूप में विधिवत तरीके से भरे हुए और वैध थे।

लक्ष्मण ने एक बयान में कहा, ‘अब, नाम वापस लेने की अवधि के बाद, राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी, संगठन पर्व, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मैं घोषणा करता हूं कि केवल एक नाम, नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए प्रस्तावित किया गया है।’

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 36 राज्यों में से 30 राज्य अध्यक्षों के चुनाव के बाद शुरू की गई थी जो राज्यों के न्यूनतम 50 प्रतिशत को पूरा करने की आवश्यक संख्या से काफी ऊपर है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की अधिसूचना घोषित की गई और मतदाता सूची 16 जनवरी को प्रकाशित की गई। नामांकन पत्रों के 37 सेटों में से, 36 राज्य से थे, जिनमें से प्रत्येक सेट में 20 नेताओं के हस्ताक्षर थे।

नामांकन पत्रों का दूसरा सेट भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री और 37 सांसद शामिल थे।

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement