facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

Article 370 Case : PDP को सेमिनार आयोजित करने की नहीं मिली मंजूरी

Advertisement

पार्टी ने अनुच्छेद 370 और 35 ए के प्रावधानों को हटाए जाने पर शनिवार को आम जनता के साथ एक चर्चा आयोजित करने की अनुमति मांगी थी।

Last Updated- August 05, 2023 | 8:06 AM IST
article 370

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने शुक्रवार को कहा कि श्रीनगर प्रशासन ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाए जाने के चार साल पूरे होने पर पार्टी को एक चर्चा आयोजित करने की अनुमति नहीं दी।

पार्टी ने अनुच्छेद 370 और 35 ए के प्रावधानों को हटाए जाने पर शनिवार को आम जनता के साथ एक चर्चा आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। पीडीपी ने पहले कहा था कि वह यहां पार्टी मुख्यालय के समीप शेर-ए-कश्मीर पार्क में एक सम्मेलन आयोजित करेगी जिसमें कश्मीर की समान विचारधारा वाली पार्टियों को आमंत्रित किया गया है।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, ”हमारे प्रतिनिधि को चार अगस्त 2023 को शाम पांच बजे के करीब यह बताया गया कि अनुमति के आग्रह को बिना कारण दिए नामंजूर कर दिया गया है।”

उन्होंने कहा कि पीडीपी को अनुमति नहीं दी गई जबकि दो अनुच्छेदों के प्रावधानों के हटाए जाने को लेकर जवाहर नगर पार्क में समारोह आयोजित करने और नेहरू पार्क से एसकेआईसीसी तक रैली निकालने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

प्रवक्ता ने कहा, ”प्रशासन के इस दोयम दर्जे के रवैये की हम कड़ी निंदा करते हैं और ऐसा बार-बार होना हमारे रुख की ओर पुष्टि करता है कि प्रशासन और देश न तो नियमों से चल रहा है और न ही संविधान से, बल्कि भाजपा के तय एजेंडे के मुताबिक चल रहा है।”

सज्जाद लोन के नेतृत्व वाली पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को कहा कि पांच अगस्त का दिन जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक काले दिन के रूप में याद किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि पांच अगस्त का दिन चार साल पहले यहां के लोगों पर हुए अत्याचार की याद दिलाता है।

ये भी पढ़ें : Modi surname case: राहुल गांधी को उच्चतम न्यायालय से राहत

Advertisement
First Published - August 5, 2023 | 8:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement