facebookmetapixel
Advertisement
फैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में ईयू जैसा प्रावधान चाहे भारत! ‘सनसेट क्लॉज’ पर जोर, टैरिफ पर भी नजरUP में ‘Blue Dots AI’ की शुरुआत, अब स्थानीय भाषा में घर बैठे मिलेगी नौकरी की जानकारीभारत से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात 47% बढ़ा, Apple रही सबसे बड़ी वजहUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे Tata, HDFC और JM के 3 नए फंड, कौन-सी स्कीम आपके लिए बेहतर?Gold Outlook: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? अगले सप्ताह इन 3 बड़े फैक्टर्स पर रखें नजरNSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चाल

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 : साल 2026 में शुरू हो सकता है फिनटरनेट

Advertisement

नई वित्तीय प्रणाली फिनटरनेट में परिसंपत्तियों शामिल किए जाने की उम्मीद। इनमें भूमि, संपत्ति, बॉन्ड, वित्तीय निवेश जैसी परिसंपत्तियों को एक ही आधारभूत ढांचे के तहत लाया जाएगा

Last Updated- October 08, 2025 | 11:28 PM IST
Infosys Nandan Nilekani

भारत के डिजिटल सार्वजनिक आधारभूत ढांचे के लिए जारी परियोजना फिनटरनेट के 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। इन्फोसिस के सह-संस्थापक व अध्यक्ष नंदन नीलेकणि ने बताया कि यह परिसंपत्तियों के टोकनाइजेशन और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों का उपयोग करने पर केंद्रित होगी।

नई वित्तीय प्रणाली फिनटरनेट में परिसंपत्तियों शामिल किए जाने की उम्मीद है। इनमें भूमि, संपत्ति, बॉन्ड, वित्तीय निवेश जैसी परिसंपत्तियों को एक ही आधारभूत ढांचे के तहत लाया जाएगा और उन्हें टोकनाइज किए जाएगा। उन्होंने कहा, ‘यह एक विचार है जो वैश्विक हो रहा है, चाहे वह भारत, सिंगापुर, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को या स्विट्जरलैंड में हो। आप देख सकते हैं कि क्या हो रहा है। इसका क्रमिक विस्तार हो रहा है। लगता है कि हम 2026 में लाइव होंगे।’

नीलेकणि ने जोर देकर कहा कि नियामक ढांचे के भीतर टोकनाइजेशन शुरू करने की आवश्यकता है। दरअसल,  दुनिया में इस तरह की ज्यादातर पहल क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘टोकनाइजेशन की दुनिया में बहुत शोर क्रिप्टोकरेंसी और अन्य चीजों का है, जो नियामक ढांचे से बाहर हैं। हालांकि हम जो सुझाव दे रहे हैं, वह टोकनाइजेशन का उपयोग नियामक ढांचे के तहत करना है। इसके तहत मजबूती से अनुपालन करना है  और टोकननाइज्ड संपत्तियों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना है।

उन्होंने कहा कि ऐसे डीपीआई का निर्माण सिस्टम की मजबूती और नियामक संस्थाओं की समझ के आधार पर होता है। उन्होंने सविस्तार समझाया, ‘हम इस तकनीक और टोकनाइजेशन व एआई के सहयोग में बढ़ती रुचियां देख रहे हैं। हालांकि फिनरनेट इसे सभी तरह की संपत्तियों में रणनीतिक रूप से करने, पूर्ण रूप से और ढांचागत ढंग से करना है।’

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement