facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेकLife Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिक

RBI की नई रणनीति: महिलाओं और कमजोर तबकों के लिए सशक्त समावेशन मॉडल, अंतिम छोर तक होगी पहुंच

Advertisement

रिजर्व बैंक ने कहा कि नई रणनीति को बेहतर वित्तीय साक्षरता पहल, उपभोक्ताओं के बीच अधिक जागरूकता और मजबूत ग्राहक सुरक्षा ढांचे का समर्थन मिलेगा

Last Updated- December 02, 2025 | 10:46 PM IST
RBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि ‘वित्तीय समावेशन की राष्ट्रीय रणनीति 2025-30’ के तहत सभी सामाजिक-आर्थिक व भौगोलिक क्षेत्रों में बचत, भुगतान, प्रेषण, क्रेडिट, निवेश, बीमा और पेंशन सहित औपचारिक वित्तीय सेवाओं के विस्तृत समूह तक समान, जिम्मेदार, उपयुक्त व किफायती पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। यह रणनीति अंतिम छोर तक सेवा वितरण की गुणवत्ता, निरंतरता और प्रभावशीलता में सुधार पर बहुत अधिक जोर देती है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि नई रणनीति को बेहतर वित्तीय साक्षरता पहल, उपभोक्ताओं के बीच अधिक जागरूकता और मजबूत ग्राहक सुरक्षा ढांचे का समर्थन मिलेगा। बीती वित्तीय समावेशन की राष्ट्रीय रणनीति  (2019-24) ने व्यापक विस्तार, वित्तीय साक्षरता को बेहतर करके और ग्राहकों सुरक्षा को मजबूत किया। इससे दायरा बढ़ा, जड़े मजबूत हुईं और वित्तीय समावेशन बढ़ा। इससे आर्थिक स्वास्थ्य और सतत विकास को योगदान मिला।

वित्तीय समावेशन की राष्ट्रीय रणनीति सोमवार को जारी हुई। इसमें रणनीति के पांच उद्देश्य ‘पंच ज्योति’ का उल्लेख किया। इसमें घरों और सूक्ष्म उद्यमों के लिए समान और किफायती वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता और उपयोग में सुधार शामिल है। अन्य उद्देश्यों में महिलाओं के नेतृत्व वाले वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और वंचित व कमजोर घरों को मजबूत करने के लिए लिंग-संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना शामिल है। इसके तहत आजीविका और कौशल विकास पहलों और व्यापक समर्थन इकोसिस्टम के बीच तालमेल बनाना शामिल है।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement