facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

EPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेक

Advertisement

EPFO के सिस्टम अपग्रेड के चलते ऑनलाइन सेवाएं फिलहाल धीमी हैं, जबकि 15 जुलाई तक 8.25% PF ब्याज खातों में दिखने लगेगा।

Last Updated- July 09, 2026 | 3:39 PM IST
This is an AI-generated image for reference

EPFO 2.01 Update: अगर पिछले कुछ दिनों से आप EPFO की वेबसाइट या ई-पासबुक खोलने की कोशिश कर रहे हैं और बार-बार दिक्कत आ रही है, तो इसकी वजह कोई तकनीकी खराबी नहीं बल्कि EPFO का बड़ा सिस्टम अपग्रेड है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करते हुए EPFO 2.01 लागू करने की प्रक्रिया पूरी की है। इसके तहत पूरे डेटाबेस को एकीकृत (Database Consolidation) किया गया है और सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया गया है, ताकि भविष्य में क्लेम प्रोसेसिंग तेज, सुरक्षित और अधिक पारदर्शी हो सके।

हालांकि, सिस्टम अपग्रेड पूरा होने के बावजूद शुरुआती दिनों में कुछ ऑनलाइन सेवाओं और क्लेम प्रोसेसिंग में सामान्य से अधिक समय लग सकता है। इसी बीच करोड़ों EPF खाताधारकों के लिए राहत की खबर यह है कि श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 का 8.25 फीसदी ब्याज जमा करने की प्रक्रिया जारी है और सदस्य 15 जुलाई तक अपने खातों में ब्याज की एंट्री देख सकेंगे।

EPFO ने वेबसाइट पर जारी किया अहम नोटिस

EPFO ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में बताया है कि संगठन ने डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस अपग्रेड का उद्देश्य सदस्यों को बेहतर डिजिटल अनुभव देना और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है।

संगठन के मुताबिक, सदस्य (Members) और नियोक्ता (Employers) से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है और अब वे धीरे-धीरे उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हालांकि, माइग्रेशन के बाद सिस्टम को पूरी तरह स्थिर करने के लिए शुरुआती दो सप्ताह तक क्लेम और अन्य सेवा अनुरोधों की अतिरिक्त जांच और सत्यापन किया जाएगा। इसी कारण दावों के निपटान और कुछ ऑनलाइन सेवाओं में सामान्य से थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

EPFO ने सदस्यों और नियोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान धैर्य रखें और पीक आवर्स में बार-बार वेबसाइट एक्सेस करने या एक ही अनुरोध को कई बार सबमिट करने से बचें। संगठन ने भरोसा दिलाया है कि वह सभी हितधारकों को जल्द से जल्द सुचारु सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है।

क्यों किया गया है यह बड़ा अपग्रेड?

EPFO ने Centralised IT Enabled Services (CITES) परियोजना के तहत अपने पूरे सिस्टम को आधुनिक बनाया है। पहले प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय का अपना अलग डेटाबेस होता था, जिससे कई सेवाओं के निपटान में समय लगता था। अब सभी सदस्यों का रिकॉर्ड एक केंद्रीकृत राष्ट्रीय डेटाबेस में शामिल कर दिया गया है।

इस बदलाव के बाद किसी भी अधिकृत EPFO कार्यालय से सदस्य की सेवा से जुड़े अनुरोधों का निपटारा किया जा सकेगा। इससे क्लेम प्रोसेसिंग की रफ्तार बढ़ेगी, पारदर्शिता आएगी और सदस्यों को बेहतर ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी।

15 जुलाई तक खातों में आएगा PF का ब्याज

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि EPFO वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 फीसदी की दर से ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। इस दौरान करीब 3.4 करोड़ सदस्य खातों में 1.44 लाख करोड़ रुपये से अधिक की ब्याज राशि जमा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय अंतिम सत्यापन करेंगे। इसके बाद सदस्य 15 जुलाई तक अपनी EPF पासबुक में ब्याज की अपडेटेड एंट्री देख सकेंगे।

Also Read | ITR Filing 2026: 90% कार खरीदार नहीं जानते ये टैक्स रिफंड ट्रिक! Form 26AS से ऐसे वापस लें TCS का पैसा

वेबसाइट नहीं खुल रही तो ऐसे चेक करें PF बैलेंस

अगर फिलहाल EPFO की वेबसाइट या ई-पासबुक सेवा का इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है, तब भी आप अपने PF खाते का बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल से

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

SMS के जरिए

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर SMS भेजें। इसके बाद आपके खाते की जानकारी SMS के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।

UMANG ऐप से

UMANG ऐप में EPFO सेवा चुनें, View Passbook विकल्प पर क्लिक करें और OTP के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद आप अपनी पासबुक देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 9, 2026 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement