facebookmetapixel
Advertisement
Caliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीदBPCL और HPCL में किसकी हालत ज्यादा खराब? घाटे, कर्ज और ब्रोकरेज की राय से समझिए पूरा हिसाबSona Comstar का बड़ा प्लान! अगले 10 साल में 10 गुना कारोबार बढ़ाने की तैयारी, Robotics और AI पर बड़ा दांवजगन्नाथ मंदिर की 60 हजार एकड़ जमीन वापस लेगी ओडिशा सरकारकिसानों की कमाई बढ़ाने के लिए खेती से बाहर भी रोजगार जरूरीपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का बड़ा संदेश, बातचीत से ही निकलेगा समाधान

CJP प्रदर्शन के चलते आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन, DMRC ने जारी की लिस्ट

Advertisement

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। DMRC ने सुरक्षा कारणों से सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है

Last Updated- July 24, 2026 | 8:47 AM IST
Delhi Metro

राजधानी दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को भी मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 17 मेट्रो स्टेशनों को शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब राजधानी के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

कौन-कौन से स्टेशन रहेंगे बंद?

DMRC के अनुसार, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी यात्री यहां ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें | Sonam Wangchuk Hunger Strike: सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन

लगातार तीसरे दिन असर

बुधवार और गुरुवार को भी यही स्टेशन लंबे समय तक बंद रहे थे। इससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई लोगों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा, जिससे राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम भी बढ़ गया।

यह भी पढ़ें | पेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, शुक्रवार की कैबिनेट मीटिंग में होगा फैसला

सोमवार को भी बंद हुए थे कई स्टेशन

इससे पहले सोमवार को भी जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन कई घंटों तक बंद रहे थे। जंतर मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाए जाने के कारण यह कदम उठाया गया था। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले DMRC की आधिकारिक जानकारी जरूर देख लें और यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाएं।

Advertisement
First Published - July 24, 2026 | 8:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement