facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

चार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तार

Advertisement

एचएसबीसी के भारत के कंपोजिट पर्चेजिंग मैनेजर्स आउटपुट इंडेक्स (पीएमआई) जून के अंतिम आंकड़े 57.1 से गिरकर 54.3 पर आ गया

Last Updated- July 24, 2026 | 11:06 PM IST
PMI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के निजी क्षेत्र की कारोबारी गतिविधियां तेजी से गिरकर चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गईं। निजी सर्वे ने शुक्रवार को बताया कि इसका कारण बिक्री व उत्पादन में कम वृद्धि के अलावा पश्चिम एशिया के नए सिरे के तनाव से महंगाई का बढ़ता दबाव है।  

एचएसबीसी के भारत के कंपोजिट पर्चेजिंग मैनेजर्स आउटपुट इंडेक्स (पीएमआई) जून के अंतिम आंकड़े 57.1 से गिरकर 54.3 पर आ गया। एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित इस आंकड़े के अनुसार जुलाई का आंकड़ा मार्च 2022 के बाद सबसे कम था। दरअसल, यह मार्च 2022 में भी 54.3 था। हालांकि सूचकांक 50 से अधिक रहा और यह लगातार 60वें महीने ऊपर रहा। दरअसल, सूचकांक में 50 का आंकड़ा वृद्धि व संकुचन को अलग करता है। 

एसऐंडपी ग्लोबल ने विज्ञप्ति में कहा, ‘बाजार के मुश्किल हालात, प्रतिस्पर्धा का दबाव, ऑर्डर निरस्त होना, क्लाइंट की पूछताछ में कमी और जरूरी कच्चे माल की कमी के कारण वृद्धि पर असर पड़ा।’ फ्लैश पीएमआई महीने के फाइनल विनिर्माण, सर्विस और कंपोजिट पीएमआई डेटा का शुरुआती संकेत होता है और इसे आमतौर पर फाइनल पीएमआई आंकड़े से एक हफ्ते पहले जारी किया जाता है। यह आमतौर पर हर महीने मिलने वाले कुल पीएमआई सर्वे रिस्पॉन्स के लगभग 90 प्रतिशत पर आधारित होता है और सभी रिस्पॉन्स को फाइनल रिलीज में शामिल किया जाता है।

एचएसबीसी फ्लैश इंडिया विनिर्माण पीएमआई  जून की 54.2 की फाइनल रीडिंग से गिरकर जुलाई में 53.9 हो गया। फ्लैश इंडिया सर्विसेज पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक भी जून में 57.4 की फाइनल रीडिंग से गिरकर 17 महीने के निचले स्तर 53.1 पर आ गया।

एचएसबीसी की इंडिया की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘मध्य पूर्व में फिर से बढ़े तनाव के कारण कंपनियों को सप्लाई-साइड शॉक के लंबे समय तक चलने से जुड़ी अनिश्चितताओं को संभालने के लिए बफर बनाने पड़ रहे हैं।’

सर्वे के अनुसार नए ऑर्डर में बढ़ोतरी लगभग साढ़े चार साल में सबसे कम रही और ऐतिहासिक मानकों के हिसाब से यह औसत रही। नए ऑर्डर और आउटपुट में बढ़ोतरी धीमी हुई। इसकी मुख्य वजह सेवा गतिविधियों में तेजी से कमी थी, यह 53 महीनों में सबसे धीमी रफ्तार पर आ गई। हालांकि, विनिर्माण क्षेत्र ने अपनी खोई हुई रफ्तार कुछ हद तक वापस हासिल की।

Advertisement
First Published - July 24, 2026 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement