facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

बाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिव

Advertisement

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े अश्लील विज्ञापन: सरकार की कड़ी कार्रवाई और मेटा की सफाई

Last Updated- July 09, 2026 | 5:09 PM IST
Meta
इंस्टाग्राम पर विवादित विज्ञापन: सरकार ने मेटा से मांगा जवाब (प्रतीकात्मक फोटो)

भारत सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर मेटा (Meta) के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सरकार का कहना है कि वे मेटा की तरफ से औपचारिक जवाब आने के बाद ही सख्त कानूनी फैसला लिया जाएगा। 

सरकार की सख्त चेतावनी  

आईटी सचिव एस. कृष्णन ने हाल ही में ‘CII GCC बिजनेस समिट’ के दौरान स्पष्ट किया कि सरकार इस मुद्दे पर कोई ढिलाई नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को मेटा को नोटिस भेजकर उन सभी विज्ञापनों और सामग्रियों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया था, जो बाल यौन शोषण को बढ़ावा दे रहे थे।

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि मेटा से इस गंभीर चूक पर जवाब तलब किया जाए और कंपनी से यह पूछा जाए कि उसने अब तक इस दिशा में क्या ठोस कदम उठाए हैं। यह पूरी कार्रवाई बीबीसी की एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुई है। रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा किया गया था कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम जानबूझकर ऐसे वीडियो को बढ़ावा दे रहा था जिनमें बच्चों का यौन शोषण दिखाया गया था।

Also Read: मेटा ने किया प्राइवेसी नियमों का उल्लंघन, यूरोपीय संघ ने लगाया 1.3 अरब यूरो का जुर्माना

Meta का बचाव और सुरक्षा तकनीक पर दावे

सरकार के कड़े रुख और नोटिस के जवाब में मेटा ने एक विस्तृत ब्लॉग लिखकर अपनी सफाई दी है। कंपनी ने बाल शोषण को एक ‘भयावह अपराध’ बताया और कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म्स से ऐसी सामग्री को हटाने के लिए हर दिन सक्रिय रूप से काम कर रही है। मेटा ने बताया कि वह विज्ञापनों की समीक्षा के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) और मानव समीक्षकों, दोनों का उपयोग करती है।

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में उन्होंने वैश्विक स्तर पर बाल शोषण से जुड़ी लगभग 3.6 करोड़ सामग्री हटाई है। भारत के संदर्भ में मेटा ने बताया कि पिछले छह महीनों में एआई उपकरणों की मदद से शोषण संबंधी लिंक साझा करने वाले 1.60 लाख संदिग्ध खातों को बंद किया गया है। कंपनी ने यह भी दावा किया कि उनके पास ऐसी उन्नत प्रणाली है जो संदिग्ध व्यवहार वाले खातों की पहचान करती है और पिछले वर्ष ऐसे 40 लाख से अधिक खातों को खुद ही हटा दिया गया था।

मेटा ने यह स्वीकार किया कि उनकी विज्ञापन समीक्षा प्रणाली हर उल्लंघन को पकड़ने में शत-प्रतिशत सक्षम नहीं है, लेकिन वे अपनी तकनीक को बेहतर बनाने के लिए भारी निवेश कर रहे हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके। 

Advertisement
First Published - July 9, 2026 | 5:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement