facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

त्योहारों के बाद नवंबर में UPI लेनदेन में 1% की हल्की गिरावट, फिर भी आंकड़ा ₹26 लाख करोड़ के पार

Advertisement

नवंबर में यूपीआई लेनदेन में 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है तथा लेनदेन मूल्य भी कम पाया गया जबकि दैनिक औसत लेनदेन में बढ़ोतरी देखी गई है

Last Updated- December 01, 2025 | 10:04 PM IST
UPI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नवंबर के दौरान यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से संख्या के हिसाब से लेनदेन में 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। यूपीआई के माध्यम से लगभग 26.32 लाख करोड़ रुपये के 20.47 अरब लेनदेन हुए हैं।

अक्टूबर में लेनदेन की संख्या और मूल्य के हिसाब से सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई थी। त्योहारों और जीएसटी 2.0 से मिली राहत की वजह से इस महीने में लेनदेन की कुल संख्या 20.7 अरब और मू्ल्य 27.28 लाख करोड़ रुपये रहा। समीक्षाधीन अवधि के दौरान लेनदेन का मूल्य भी 3.5 प्रतिशत कम हुआ है। सितंबर में यूपीआई लेनदेन संख्या के हिसाब से यह 19.63 अरब और मू्ल्य के हिसाब से 24.9 लाख करोड़ रुपये था।

बहरहाल रोजाना का औसत लेनदेन अक्टूबर में 66.8 करोड़ प्रतिदिन था, जो नवंबर में बढ़कर 68.2 करोड़ प्रतिदिन हो गया।

वर्ल्डलाइन में चीफ डिलिवरी ऐंड ऑपरेशन ऑफिसर इंडिया रामकृष्णन राममूर्ति ने कहा कि इस कमी के बावजूद यूपीआई से लेनदेन 26 लाख करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है। इससे बेहतर आर्थिक गतिविधियों और उच्च मूल्य के डिजिटल भुगतान को लेकर बढ़ते भरोसे का पता चलता है। अक्टूबर और नवंबर के  लेनदेन  से यूपीआई की बड़े पैमाने पर विश्वसनीय लेनदेन की क्षमता का पता चलता है। यूपीआई के शानदार और  स्थिर प्रदर्शन से नकदी रहित अर्थव्यवस्था में भारत के नींव के पत्थर के रूप में भूमिका का पता चलता है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement