facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में शुरू हुई ओपन रूफ इलेक्ट्रिक डबल-डेकर, 500 रुपये में मिलेगा शाही टूरअमेरिकी दबाव बेअसर, रूस बना भारत का नंबर वन तेल सप्लायरUS Tariffs: टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत अलर्ट, अमेरिका से डील पर नजरExcise Policy Case: आबकारी नीति केस में बड़ा उलटफेर, केजरीवाल और सिसोदिया बरीNarendra Modi का बड़ा प्रस्ताव: 2047 तक विकसित भारत के लिए ‘सुधार साझेदारी चार्टर’ तैयार करने की अपीलGDP की गिनती का नया फॉर्मूला, क्या बदलेगी देश की असली ग्रोथ स्टोरी?नई GDP सीरीज से बदलेगी तस्वीर? मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदेंजापान की दिग्गज कंपनी एमओएल की भारत पर नजर, तेल जहाजों में संयुक्त निवेश की तैयारीअब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटल

फ्लोटिंग सेविंग बॉन्डों के खुदरा लिवाल कम, इन्वेस्टर्स ने ट्रेजरी बिलों में ज्यादा किया निवेश

Advertisement

एक जनवरी तक फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड के लिए कुल आवेदन 73.51 करोड़ रुपये के रहे।

Last Updated- January 04, 2024 | 9:53 PM IST
As centre pushes muni bonds, Surat, Vizag may tap markets soon

खुदरा निवेशकों के बीच फ्लोटिंग दर वाले सेविंग बॉन्ड की मांग कमजोर रही है क्योंकि ऐसे विशिष्ट बॉन्ड ब्याज दरों में इजाफे के माहौल में ही लाभकारी होते हैं। बाजार के प्रतिभागियों ने ये बातें कही।

भारतीय रिजर्व बैंक ने फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड 2020 के लिए आवेदन की अनुमति 24 अक्टूबर को दी थी। लिहाजा, खुदरा निवेशक बैंक की रिटेल डायरेक्ट ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सरकारी प्रतिभूतियां खरीद सकते हैं।

हालांकि इन बॉन्डों को खुदरा निवेशकों का पहला निवेश 11 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में मिला। एक जनवरी तक फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड के लिए कुल आवेदन 73.51 करोड़ रुपये के रहे।

जेएम फाइनैंशियल के प्रबंध निदेशक व प्रमुख (इंस्टिट्यूशनल फिक्स्ड इनकम) अजय मंगलूनिया ने कहा, फ्लोटिंग दर वाले बॉन्ड के साथ अनिश्चितता है। इस कारण ये लोकप्रिय नहीं हैं। दरें अभी घट रही हैं। ऐसे में कोई भी यह बॉन्ड नहीं लेना चाहता।

खुदरा निवेशकों ने इससे ज्यादा निवेश ट्रेजरी बिलों में किया है। राज्यों और केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों व सॉवरिन गोल्ड बॉन्डों में भी निवेश हुआ है।

बॉन्ड बाजार के दिग्गज और रॉकफोर्ट फिनकैप एलएलपी के संस्थापक व प्रबंध साझेदार वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन ने कहा कि अभी एक साल तक ट्रेजरी बिल में निवेश का मतलब बनता है क्योंकि ये बैंकों के मुकाबले अच्छा रिटर्न दे रहे हैं।

फ्लोटिंग दर वाले बॉन्डों में ब्याज मिलता है और इनकी ट्रेडिंग नहीं होती। ये सरकार की तरफ से जारी होते हैं और सात साल में परिपक्व होते हैं।

अभी खुदरा निवेशकों के पास विभिन्न वित्तीय प्रतिभूतियों मसलन केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों, ट्रेजरी बिलों, राज्य सरकार की प्रतिभूतियों और सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड में रिटेल डायरेक्ट पोर्टल के जरिये निवेश का विकल्प है।

प्राइमरी मार्केट में कुल आवेदन 1 जनवरी को 3,548 करोड़ रुपये पर पहुंच गए जो 3 अप्रैल को 1,809 करोड़ रुपये थे। ट्रेजरी बिल में खुदरा निवेशकों का निवेश एक जनवरी को 2,351 करोड़ रुपये का था जो 3 अप्रैल को 1,113 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement