facebookmetapixel
Advertisement
AI में निवेश का असर: गूगल की पेरेंट कंपनी ने कमाई में तोड़े सारे अनुमान, रिजल्ट के बाद शेयर बना रॉकेटLabour Day 2026: कृषि मजदूर सिर्फ मजदूर नहीं, देश के असली स्किल्ड प्रोफेशनल; कब मिलेगा सम्मान?Explainer: पुराने टैक्स नोटिस का झंझट खत्म? पुरानी डिमांड माफी का पूरा सच और पोर्टल पर सुधार का तरीकादेश में चीनी उत्पादन 7% बढ़ा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में रिकॉर्ड पैदावार; पर UP में दिखी हल्की गिरावटस्टैंडर्ड चार्टर्ड के 4.5 लाख क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को खरीदेगा फेडरल बैंक, बड़े शहरों में पकड़ बढ़ाने की कोशिशWaaree Energies: नतीजों के बाद शेयर में क्यों आई 11% की तगड़ी गिरावट? Q4 में मुनाफा 75% बढ़ा, रेवेन्यू हुआ डबलहर शेयर पर 2200% डिविडेंड देगी FMCG कंपनी, आ गई रेकॉर्ड डेट; Q4 में कमाया ₹2,994 करोड़ का मुनाफाAdani Ports Q4 Results: मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,329 करोड़ पहुंचा, ₹7.5 डिविडेंड का ऐलानETF में रिकॉर्ड निवेश: FY26 में ₹1.8 लाख करोड़ का इनफ्लो, गोल्ड-सिल्वर ने मारी बाजीगोल्ड लोन देती है कंपनी, कमजोर बाजार में भी 6% उछला शेयर; ब्रोकरेज ने 34% अपसाइड का दिया टारगेट

RBI MPC बैठक से पहले इन तीन बैंकों ने बढ़ाया MCLR, पड़ेगा EMI पर असर

Advertisement

पंजाब नेशनल बैंक (PNB), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने MCLR में इजाफा कर दिया है।

Last Updated- August 02, 2023 | 10:34 AM IST
42 thousand crores written off, 9.90 lakh crores waived off in 5 years बट्टे खाते में गए 42 हजार करोड़, 5 साल में 9.90 लाख करोड़ की कर्ज़ माफी

देश के तीन सबसे बड़े बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी कर दी है। इसके कारण अब बैंकों से हर तरह का लोन लेना महंगा हो सकता है। साथ ही जिन लोगों ने पहले से इन बैंकों से किसी तरह का लोन ले रखा है उनकी EMI पर भी असर पड़ सकता है।

इन तीन बैंकों ने बढ़ाया MCLR

पंजाब नेशनल बैंक (PNB), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने MCLR में इजाफा कर दिया है। अगर आपने इन तीन बैंकों में से किसी से भी लोन ले रखा है तो इसका असर अब आपकी ईएमआई (EMI) पर पड़ेगा यानी आपकी EMI अब महंगी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : SBI Bank ने इन्फ्रास्ट्रक्टर बॉन्ड से जुटाए 10,000 करोड़ रुपये

क्या होता है MCLR?

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट यानी MCLR वह मिनिमम रेट है, जिससे नीचे कोई भी बैंक ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है।
देश के इन बड़े बैंकों ने भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) के रीपो रेट में बढ़ोतरी करने से पहले लोन देना महंगा कर दिया है।

बता दें कि RBI 8 अगस्त को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक (RBI MPC Meeting) करने वाला है। पिछली बैठक में RBI ने रीपो रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।

ये भी पढ़ें : जून में चलन में मौजूद Credit Card की संख्या नए रिकॉर्ड पर, एचडीएफसी बैंक सबसे आगे

आइए, जानते हैं कि इन तीनों बैंकों ने एमसीएलआर में कितनी की बढ़ोतरी…

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

अगस्त महीने के लिए PNB ने MCLR रेट में  कोई भी बदलाव नहीं किया है। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, ओवरनाइट रेट 8.10 फीसदी और एक महीने की MCLR  रेट 8.20 फीसदी हो गए हैंपीएनबी में तीन महीने, छह महीने का एमसीएलआर क्रमशः 8.30 प्रतिशत और 8.50 प्रतिशत है। वहीं, एक साल के लिए MCLR अब 8.60 फीसदी और तीन साल का 8.90 फीसदी है।

ICICI बैंक ने MCLR में की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के मुताबिक, ICICI बैंक ने सभी टेन्योर के लिए MCLR में 5 बीपीएस का इजाफा कर दिया है। अब एक महीने का MCLR रेट 8.35 प्रतिशत से बढ़कर 8.40 प्रतिशत कर दिया गया है। तीन महीने के लिए MCLR रेट 8.45 फीसदी और छह महीने के लिए एमसीएलआर रेट 8.80 प्रतिशत हो गया है। एक साल के टेन्योर के लिए एमसीएलआर को आईसीआईसीआई बैंक ने 8.85 फीसदी से बढ़ाकर कर 8.90 फीसदी कर दिया है।

Bank of India ने भी बढ़ाया एमसीएलआर

बैंकऑफ इंडिया (BOI) ने एमसीएलआर में भी बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने चुनिंदा अवधि पर एमसीएलआर रेट बढ़ा दिए हैं। BOI की वेबसाइट के मुताबिक, ओवरनाइट रेट 7.95 फीसदी है, जबकी एक महीने की MCLR रेट 8.15 फीसदी हो गए है। वहीं, तीन महीने के लिए बैंक ने एमसीएलआर रेट 8.30 फीसदी और छह महीने की 8.50 प्रतिशत कर दिए हैं। एक साल की अवधी के  लिए एमसीएलआर अब 8.70 फीसदी और तीन साल के लिए 8.90 फीसदी है।

ये भी पढ़ें : India GDP: 2030 तक बढ़ जाएगी हर भारतीय की कमाई, गुजरात बनेगा नंबर 1: रिपोर्ट

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement