facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड क्या है और इस पर सबकी नजर क्यों रहती है? भारत का बॉन्ड मार्केट क्यों दे रहा खतरे का इशारा? नीति राहत के बावजूद निवेशक क्यों हैं नाखुश?IPO प्राइस से नीचे फिसला टाटा कैपिटल, एक्सपर्ट ने बताई आगे की ट्रेडिंग स्ट्रैटेजीमजबूत नतीजों के बाद चमका Samvardhana Motherson का शेयर, ब्रोकरेज को 29% तक रिटर्न की उम्मीदIndia US trade talks: अगले महीने भारत आ सकती है अमेरिकी व्यापार टीम, व्यापार समझौते पर होगी बातचीतलेंसकार्ट की तेज ग्रोथ से खुश ब्रोकरेज, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 33% रिटर्न का संकेतBPCL पर किसी ने दिया 265 रुपये तो किसी ने 350 रुपये का टारगेट, आखिर क्या करें निवेशक?Ebola Virus: इबोला को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर सख्ती! यात्रियों के लिए हेल्थ अलर्ट जारी, इन लक्षणों पर तुरंत जांच जरूरीPM Kisan की 23वीं किस्त अटक सकती है! तुरंत करें ये 3 जरूरी काम, वरना नहीं आएंगे ₹2000क्या है Bond Yield, जिसके बढ़ने से सरकार से लेकर आम आदमी तक बढ़ती है टेंशन

SBI Bank ने इन्फ्रास्ट्रक्टर बॉन्ड से जुटाए 10,000 करोड़ रुपये

Advertisement

इसके पहले SBI Bank ने इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्डों से जनवरी 2023 में 9,718 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसमें प्रसार 17 आधार अंक था।

Last Updated- July 31, 2023 | 10:38 PM IST
SBI Q4 Results

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank) ने 15 साल के इन्फ्रास्ट्रक्टर बॉन्ड से 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसकी कूपन दर 7.54 प्रतिशत है, जिसे जापान के केंद्रीय बैंक की सख्ती के कारण प्रतिफल घटने के बीच बेहतर दर माना जा रहा है।

एसबीआई के अधिकारियों ने कहा कि 7.54 प्रतिशत तय प्रतिफल इन्फ्रास्ट्रक्टर बॉन्डों की 7.7 प्रतिशत प्राइसिंग की तुलना में कम है, जो बैंक ने जनवरी 2023 में जारी किए थे।

पिछले सप्ताह जहां बाजार प्रतिफल बढ़े हैं, इसका असर 15 साल के इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड की पेशकश के मूल्य पर नहीं पड़ा है। एसबीआई के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की कार्रवाई और बैंक ऑफ जापान के रुख से 10 साल के सरकारी बॉन्ड के प्रतिफल को सीमित किया है।

सके पहले बैंक ने जनवरी 2023 में जुटाए थे 9,718 करोड़ रुपये 

एसबीआई ने एक बयान में कहा कि 7.54 प्रतिशत कूपन से सरकार की प्रतिभूति (जी-सेक) के वक्र से 13 आधार अंक का प्रसार नजर आता है। इसके पहले बैंक ने इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्डों से जनवरी 2023 में 9,718 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसमें प्रसार 17 आधार अंक था।

इसका बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड दिसंबर 2022 में जारी हुआ था। बैंक ने 7.51 प्रतिशत कूपन दर से 10,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। बॉन्ड की अवधि 10 साल की थी।

राशि का इस्तेमाल दीर्घावधि संसाधन बढ़ाने में होगा

घरेलू क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों द्वारा बैंक की स्थिर परिदृश्य के साथ एएए क्रेडिट रेटिंग है। बॉन्ड से मिली राशि का इस्तेमाल दीर्घावधि संसाधन बढ़ाने में होगा जिससे बुनियादी ढांचे व सस्ते आवास के लिए वित्तपोषण किया जाएगा।

इस बॉन्ड पेशकश में दो घटक हैं। पहला आधार इश्यू 5,000 करोड़ रुपये का है और 5,000 करोड़ रुपये का ग्रीन शू ऑप्शन है। एसबीआई ने कहा कि इस इश्यू को निवेशकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली है, जिन्होंने 21,698 करोड़ रुपये की बोली लगाई और आधार इश्यू के आकार की तुलना में 4.34 प्रतिशत ओवर सब्सक्राइव हुआ।

कुल 115 बोलियां मिलीं, जिससे व्यापक हिस्सेदारी के संकेत मिलते हैं। इसमें भविष्य निधि, पेंशन फंड, बीमा कंपनियों, म्युचुअल फंडों, कॉर्पोरेट्स आदि के हिस्सेदार शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement