facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

पीएनबी ने दर्ज की 2,000 करोड़ की धोखाधड़ी, आरबीआई को दी जानकारी

Advertisement

पंजाब नैशनल बैंक ने दो कंपनियों में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण धोखाधड़ी का खुलासा किया, सभी बकाया पर प्रावधान किए गए हैं।

Last Updated- December 27, 2025 | 11:42 AM IST
PNB stock
Representative Image

पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दो संस्थाओं के पूर्व प्रवर्तकों के खिलाफ 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की जानकारी दी है। पीएनबी ने शुक्रवार को यह बात कही।

इनमें 1,241 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा श्रेय इक्विपमेंट फाइनैंस लिमिटेड का खाता और श्रेय इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस लिमिटेड का 1,193 करोड़ रुपये का ऋण खाता शामिल हैं। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार सरकार नियंत्रित पीएनबी ने पूरी बकाया रकम के लिए प्रावधान किए हैं।

पीएनबी ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 4,904 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ अर्जित (14 प्रतिशत बढ़ोतरी) किया। पीएनबी ने बीएसई को उपलब्ध कराई जानकारी में कहा कि उसे साल भर पहले समान अवधि में 4,303 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। श्रेय इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस 1989 में निर्माण उपकरण के लिए ऋण देने के कारोबार में उतरी थी। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी (एनएआरसीएल) द्वारा समाधान योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद कंपनी के बोर्ड का पुनर्गठन किया गया था।

इस योजना पर अगस्त, 2023 में एनसीएलटी ने मुहर लगाई थी। वित्त वर्ष 2026 की जुलाई-सितंबर में पीएनबी का परिचालन लाभ 7,227 करोड़ रुपये और अप्रैल-सितंबर अवधि में  14,308 करोड़ रुपये था। इनमें सालाना आधार पर क्रमशः 5.46 प्रतिशत और 6.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

Advertisement
First Published - December 27, 2025 | 11:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement