facebookmetapixel
Advertisement
Vodafone Idea Q1FY27 Results: घाटा कम होकर ₹3,754 करोड़ पर आया, सब्सक्राइबर बेस घटा, ARPU बढ़ाTCS को कर्मचारी डेटा लीक का मिला साइबर अलर्ट, 4 साल पुरानी जानकारी निशाने पर!Gold Hallmarking: सोने की हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ा, अब देश के 392 जिलों में अनिवार्य हुआ नया नियमसोने पर आयात शुल्क बढ़ाने से सरकार की कमाई बढ़ी, ढाई महीने में जुटाए ₹10,040 करोड़UTI Nifty 500 Index Fund NFO: ₹1,000 से निवेश का मौका, 24 अगस्त तक NFO खुलानई कार पर 4 और बाइक पर 6 साल का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस होगा जरूरी; आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?Balanced Hybrid Fund का बढ़ रहा क्रेज; SBI MF ने इस थीम पर लॉन्च किया NFO; 24 अगस्त तक लगा सकेंगे पैसाSBI पर 4 ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,370 तक दिया टारगेट, Gold Loan में करीब 100% उछालUP में बकायेदारों को बड़ी राहत: लागू होगी OTS योजना, किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया गृह और जल करUP में ₹10 लीटर बिकेगा गोमूत्र: बुलंदशहर से हुई शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा ₹2 प्रति लीटर कमीशन

बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियां

Advertisement

मुंबई मुख्यालय वाले इस बैंक ने बयान में कहा कि पूरे मामले की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। बैंक लागू नियामकीय जरूरतों के अनुरूप संबंधित अधिकारियों के साथ कार्य कर रहा है

Last Updated- July 27, 2026 | 11:10 PM IST
bank of baroda
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों और उनके कॉरपोरेट बैंकिंग से संबंधित करीब 1 टेराबाइट (टीबी) ब्योरा कथित रूप से डार्क वेब पर मुफ्त उपलब्ध है। इस सरकारी बैंक पर साइबर हमला हुआ है। डेटा चोरी होने के कथित मामले में ग्राहकों के बचत व चालू खाता, ऋण खाते, नेट बैंकिंग यूजर्स, एनआरआई व कॉरपोरेट बैंकिंग की सेवाओं के साथ बैंक की शाखा और एटीएम से संबंधित आंकड़े शामिल हैं। 

मुंबई मुख्यालय वाले इस बैंक ने बयान में कहा कि पूरे मामले की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। बैंक लागू नियामकीय जरूरतों के अनुरूप संबंधित अधिकारियों के साथ कार्य कर रहा है। सरकारी बैंक ने सोमवार को बयान में कहा, ‘इस घटना में एक कर्मचारी का ईमेल अकाउंट हैक हुआ। इससे कुछ डेटा तक अनधिकृत पहुंच बन गई। मामले की तुरंत पहचान की गई और तुरंत रोकथाम के उपाय लागू किए गए। बैंक के मुख्य बैंकिंग सिस्टम तक कोई पहुंच नहीं बनी और वे सुरक्षित हैं।”

बैंक ने कहा, ‘बैंक के पास मजबूत सूचना सुरक्षा प्रोटोकॉल हैं।’ उसने कहा कि वह सूचना सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और अपने ग्राहकों और हितधारकों के भरोसे की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।  

इससे पहले भी कई बैंक डेटा लीक का शिकार हो चुके हैं। येस बैंक के मल्टी करेंसी प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड के 5,000 ग्राहक 24 फरवरी, 2026 के शुरुआती घंटों में धोखाधड़ी वाले लेन देन की चपेट में आ गए थे। येस बैंक ने यह कार्ड बुक माई फॉरेक्स के साथ साझेदारी कर जारी किए थे। इस घटना के दौरान 2,80,000 डॉलर मूल्य के लेन देन को मंजूरी दी गई थी। हालांकि, बैंक 688 अनधिकृत लेन देन के प्रयासों को अस्वीकार करने में सफल रहा और इससे लगभग 1,00,000 डॉलर की राशि सुरक्षित रही।

आईसीआसीआई बैंक ने 2024 में डेटा में गड़बड़ी की बात मानी। इससे बैंक के लगभग 17,000 नए जारी किए गए क्रेडिट कार्ड प्रभावित हुए। बैंक के डिजिटल चैनलों पर ये कार्ड गलती से गलत यूजर्स से लिंक हो गए थे। 

हिताची पेमेंट सर्विसिज द्वारा प्रबंधित किए जाने वाले येस बैंक के 32 लाख ग्राहकों के कार्ड के आंकड़े 25 मई से 10 जुलाई के बीच चोरी हो गए थे। मैलवेयर ने येस बैंक के 90 एटीएम और पाइंट ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनल को निशाना बनाया था। इसके परिणामस्वरूप भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक और येस बैंक के ग्राहकों के डेटा चोरी हो गए थे। इनमें वीजा और मास्टरकार्ड प्लेटफॉर्म के 26 लाख कार्ड और रुपे प्लेटफॉर्म के 6,00,000 लाख कार्ड थे। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कार्ड भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, येस बैंक और ऐक्सिस बैंक के थे।

Advertisement
First Published - July 27, 2026 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement