facebookmetapixel
Advertisement
क्या शराब पीने पर खारिज हो जाएगा आपका हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? एक्सपर्ट्स से समझें नियम और कानूनी रास्तेअगस्त में निवेशकों को नहीं पसंद आया डेट फंड्स? निकाले ₹8127 करोड़, कहीं ओवरनाइट फंड्स तो वजह नहीं?SEBI चेयरमैन बोले: क्लोजिंग ऑक्शन सेशन नहीं होगा बंद, लिक्विडिटी की समस्या पर निकलेगा अस्थायी रास्ताकच्चे तेल में उबाल के बावजूद शेयर बाजार में बहार, 3 दिन बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ्तारकच्चा तेल $100 के पार: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भारत और बाजार पर कितना बड़ा खतराHDFC Bank को क्रेडिट सुइस के AT1 बॉन्ड मामले में बड़ी राहत, बहरीन की अदालत ने सभी 7 दावे खारिज किएअगस्त में थोक महंगाई घटने का अनुमान, फिर भी बढ़ सकती है खाद्य महंगाई; यूनियन बैंक की रिपोर्ट में दावाPSU शेयर में कमाई का मौका! 44% तक मिल सकता है रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSU-57 फाइटर जेट, रूसी तेल से लेकर परमाणु उर्जा तक, मोदी-पुतिन की मुलाकात में किन-किन बातों पर चर्चा संभव?मिडकैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में इनफ्लो 13% बढ़ा, AUM ₹5.43 लाख करोड़ पहुंचा

HDFC Bank से कर्ज लेना हुआ महंगा! एमसीएलआर में इजाफा, जानें लेटेस्ट रेट्स

Advertisement

बैंक ने अपने चुनिंदा अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर (MCLR) में इजाफा किया है। निजी बैंक ने इसे 5 आधार अंक यानी 0.05 फीसदी बढ़ा दिया है।

Last Updated- November 07, 2024 | 4:59 PM IST
HDFC Bank share price

hdfc bank mclr rate: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक से लोन लेना अब महंगा हो गया है। बैंक ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव किया है।

बता दें कि बैंक ने अपने चुनिंदा अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर (MCLR) में इजाफा किया है। निजी बैंक ने इसे 5 आधार अंक यानी 0.05 फीसदी बढ़ा दिया है।

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार, एक साल की अवधि के लिए मानक एमसीएलआर दर को 9.45 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। इसी के आधार पर ज्यादातर कंज्यूमर कर्ज मसलन वाहन और पर्सनल लोन की दरें तय की जाती हैं।

हालांकि, एक दिन के लिए एमसीएलआर 9.10 प्रतिशत से बढ़कर 9.15 प्रतिशत हो गई है, जबकि एक महीने की दर 0.05 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अब 9.20 प्रतिशत हो गई है। अन्य मेच्योरिटी अवधि वाले कर्ज के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, नई दरें सात नवंबर, 2024 से प्रभावी हो गई हैं।

आपको बता दें यह दर वृद्धि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से लगातार दसवीं बार अपनी पॉलिसी रेट रेपो को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के निर्णय के बाद की गई है।

एमसीएलआर क्या है ?

बता दें कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स न्यूनतम ब्याज दर होती है। किसी भी बैंक को इस दर से नीचे लोन देने की अनुमति नहीं है। एक तरह से यह बैंक की लोन देने की न्यूनतम ब्याज दर है।

आरबीआई (RBI) ने लोन के लिए ब्याज दरें तय करने को लेकर 1 अप्रैल 2016 को एमसीएलआर (MCLR) लागू की था। एमसीएलआर में कटौती या इजाफे का सीधा असर लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ता है। इसमें बढ़ोतरी के कारण ग्राहकों को अपने लोन पर पहले से ज्यादा ईएमआई चुकानी पड़ती है।

Advertisement
First Published - November 7, 2024 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement