facebookmetapixel
जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हल्की रिकवरी, नए ऑर्डर में तेजी से PMI सुधरकर 55.4 परदक्षिण के राज्य मालामाल, उत्तरी राज्यों को झटका! टैक्स बंटवारे के नए फॉर्मूले से किस स्टेट को कितना मिला?जेफरीज, गोल्डमैन सैक्स से मोतीलाल ओसवाल तक: ब्रोकरेज हाउसेस ने बजट 2026 को कैसे किया डिकोडरिकॉर्ड ऊंचाई से रिकॉर्ड गिरावट; HDFC से SBI तक टॉप सिल्वर ETF 20% तक टूटेअब असेंबली नहीं, टेक्नोलॉजी की जंग: भारत की चिप-क्रांति 2.0 शुरूICC की PCB को दोटूक चेतावनी: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान के क्रिकेट को पड़ेगा बहुत महंगाGold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकस

Services Trade: भारत का सेवा व्यापार अधिशेष कम होकर $36.4 बिलियन हुआ

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश से सेवाओं का निर्यात 6.6 प्रतिशत बढ़कर 80.8 अरब डॉलर पहुंच गया

Last Updated- August 01, 2023 | 10:53 PM IST
RBI

वित्त वर्ष 2024 की जून तिमाही में देश का सेवा खंड में व्यापार अधिशेष कम होकर 36.4 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक गतिविधियां सुस्त रहने से देश से सेवाओं का निर्यात धीमा पड़ गया।

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश से सेवाओं का निर्यात 6.6 प्रतिशत बढ़कर 80.8 अरब डॉलर पहुंच गया जबकि इसी अवधि के दौरान इनका आयात 1.4 प्रतिशत कम होकर 44.4 अरब डॉलर रह गया।

वित्त वर्ष 2023 में भारत से सेवाओं का निर्यात 26.6 प्रतिशत की ऊंची छलांग के साथ 322 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। इस उछाल के साथ ही वस्तुओं के निर्यात में अंतर समाप्त हो गया। समान अवधि के दौरान ही वस्तुओं का निर्यात महज 6 प्रतिशत बढ़कर 447 अरब डॉलर रहा था।

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के अनुसार वर्ष 2022 में सेवाओं के निर्यात-आयात में भारत 7वें स्थान पर रहा था। कंप्यूटर सेवाओं के बढ़े निर्याक की इसमें अहम योगदान रहा। सोमवार को जारी ‘विश्व व्यापार सांख्यिकी’ समीक्षा के अनुसार 2023 की जनवरी-अप्रैल अवधि के दौरान भारत से यात्रा सेवा निर्यात में 206 प्रतिशत की शानदार तेजी देखी गई। वाणिज्यिक सेवाओँ एवं अन्य सेवाओं के निर्यात में भी क्रमशः 23 प्रतिशत एवं 20 प्रतिशत की बड़ी तेजी दर्ज की गई।

First Published - August 1, 2023 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट