बाजार

Stocks to Watch today: रेलवे से लेकर तंबाकू शेयरों तक, जानें आज कौन से सेक्टर और शेयर रहेंगे फोकस में

यूनियन बजट 2026 के बाद बाजार खुलने पर ऑटो, बैंकिंग, रेलवे, सेमीकंडक्टर और तंबाकू शेयरों में हलचल की उम्मीद

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- February 02, 2026 | 8:46 AM IST

Stocks to Watch: यूनियन बजट 2026 पेश होने के बाद आज यानी सोमवार को जब भारतीय शेयर बाजार खुलेगा, तो इसकी शुरुआत सुस्त रह सकती है। GIFT निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 7:07 बजे 24,873 पर कारोबार करता दिखा, जो पिछले बंद भाव से करीब 20 अंक ऊपर था। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। निवेशक चीन की फैक्ट्री गतिविधियों से जुड़े निजी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। कमोडिटी बाजार में कमजोरी का असर भी दिखा और सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही।

  • जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.13% बढ़ा
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.5% से ज्यादा गिरा
  • ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 सूचकांक 0.57% नीचे आया

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार, 30 जनवरी को वॉल स्ट्रीट के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली रही।

  • S&P 500 में 0.43% की गिरावट
  • नैस्डैक कंपोजिट 0.94% नीचे
  • डाउ जोंस 0.36% फिसला
  • आज किन शेयरों पर रहेगी नजर

ऑटो शेयर

महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीवीएस मोटर, हीरो मोटोकॉर्प, हुंडई मोटर इंडिया और अशोक लेलैंड जैसे शेयर चर्चा में रहेंगे। वजह है जनवरी 2026 की बिक्री के आंकड़े।

सेमीकंडक्टर और EMS शेयर

Kaynes Technology, Syrma SGS, Dixon Technologies, Amber Enterprises, PG Electroplast और CG Power जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने बजट में सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए प्रोत्साहन बढ़ाकर ₹40,000 करोड़ कर दिया है, जो पहले ₹22,000 करोड़ था।

रेलवे शेयर

IRFC, RVNL, IRCTC, CONCOR और Ircon जैसे रेलवे शेयरों पर नजर रहेगी। ज्ञात हो कि बजट में रेलवे को रिकॉर्ड ₹2.77 लाख करोड़ का आवंटन मिला है।

तंबाकू शेयर

ITC, Godfrey Phillips, VST Industries और अन्य तंबाकू कंपनियों के शेयरों में हलचल हो सकती है। वजह है कि सिगरेट और तंबाकू पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है और पान मसाला पर नया सेस लगाया गया है।

कैपिटल मार्केट शेयर

BSE, NSDL, Groww और Angel One जैसे शेयर चर्चा में रहेंगे। सरकार ने फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर STT बढ़ाकर 0.05% कर दिया है।

बैंकिंग शेयर

SBI, HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे शेयरों पर नजर रहेगी। सरकार ने FY27 के लिए ₹17.2 लाख करोड़ का बाजार से कर्ज लेने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी से जुड़ी खबरें

Shriram Finance

कंपनी पर तमिलनाडु के वाणिज्य कर विभाग ने FY23 के लिए ₹46.91 लाख का जुर्माना लगाया है।

Blue Star

कंपनी के प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन डेटा में अनधिकृत एक्सेस की जानकारी मिली है। कंपनी ने सुरक्षा कदम उठाए हैं।

Mphasis

कंपनी के सीनियर अधिकारी एलांगो आर ने इस्तीफा दे दिया है।

Latent View Analytics

कंपनी का Q3FY26 में मुनाफा 18.6% बढ़कर ₹50.8 करोड़ हुआ। आय 22% बढ़कर ₹278 करोड़ रही।

REC

सरकारी कंपनी REC ने जितेंद्र श्रीवास्तव (IAS) को तीन महीने के लिए CMD नियुक्त किया है।

MOIL

कंपनी ने फरवरी 2026 से मैंगनीज अयस्क की कीमतों में बदलाव किया है।

आज आने वाले Q3FY26 नतीजे

आज जिन कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे, उनमें हुंडई मोटर इंडिया, इंडस टावर्स, PB फिनटेक, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, सुंदरम फाइनेंस, UPL, थर्मैक्स, हनीवेल ऑटोमेशन, सिटी यूनियन बैंक, टाटा केमिकल्स, रेलटेल, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक, महिंद्रा लाइफस्पेस, कैंपस एक्टिववियर और कई अन्य कंपनियां शामिल हैं।

First Published : February 2, 2026 | 8:12 AM IST