Skip to content
  रविवार 2 अप्रैल 2023
Trending
April 2, 2023MCap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ाApril 2, 2023Whatsapp ने फरवरी में भारत में बैन किए 45 लाख से ज्यादा अकाउंट, जानें क्या आपके अकाउंट पर भी लग गया है ताला !April 2, 2023भुवनेश्वर को मिलेगी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, IndiGo दुबई के लिए 15 मई से शुरू करेगी सेवाएंApril 2, 2023इज़राइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में हमले किए, पांच सैनिक घायल
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  अर्थव्यवस्था  Rupee trade policy : रुपये में विदेशी लेनदेन की नीति ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में खुले 49 वोस्ट्रो खाते
अर्थव्यवस्था

Rupee trade policy : रुपये में विदेशी लेनदेन की नीति ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में खुले 49 वोस्ट्रो खाते

इन खातों के जरिए आठ देशों के साथ रुपये में व्यापार हो सकेगा। ये देश रूस, मॉरीशस, श्रीलंका, मलेशिया, म्यामां, सिंगापुर, इजराइल और जर्मनी हैं।

भाषा भाषा —March 5, 2023 4:42 PM IST
© BS
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

भारतीय मुद्रा रुपये में विदेश व्यापार को बढ़ावा देने की नीति जोर पकड़ती दिख रही है क्योंकि महज छह महीने में ही 49 विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते (SRVA) खोले जा चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि अब तक खोले गए 49 विशेष वोस्ट्रो खातों के अलावा कई खातों के लिए नियामक मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। इन खातों के जरिए आठ देशों के साथ रुपये में व्यापार हो सकेगा। ये देश रूस, मॉरीशस, श्रीलंका, मलेशिया, म्यामां, सिंगापुर, इजराइल और जर्मनी हैं।

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने के बाद पश्चिमी देशों द्वारा पाबंदियां लगाने की पृष्ठभूमि में भारत रुपये में विदेशी लेनदेन को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2022 में घरेलू मुद्रा में सीमा-पार व्यापारिक लेनदेन पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए थे। RBI के दिशा-निर्देश जारी करने के बाद रूस के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक और दूसरे सबसे बड़े बैंक वीटीबी बैंक पिछले वर्ष जुलाई में रुपये में व्यापार की मंजूरी पाने वाले पहले विदेशी बैंक बने थे।

रूस के एक अन्य बैंक गैजप्रोमबैंक ने भी कोलकाता स्थित यूको बैंक के साथ यह खाता खोला है। हालांकि इस रूसी बैंक की भारत में कोई शाखा नहीं है। SBI मॉरीशस लिमिटेड और पीपल्स बैंक ऑफ श्रीलंका ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ SRVA खोला है। बैंक ऑफ सीलोन ने चेन्नई में अपनी भारतीय अनुषंगी के साथ वोस्ट्रो खाता खोला है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आरओएस बैंक रशिया के साथ जबकि चेन्नई के इंडियन बैंक ने एनडीबी बैंक और सीलोन बैंक समेत श्रीलंका के तीन बैंकों के साथ विशेष रुपया खाता खोला है।

भारतीय रुपये में आर्थिक लेनदेन करने और व्यापार तथा निवेश के रास्ते रिश्ते मजबूत करने के बारे में भारत और श्रीलंका के बीच बातचीत चल रही है। इसी कड़ी में कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने दोनों देशों के बीच लेनदेन के लिए भारतीय रुपये के उपयोग को लेकर एक चर्चा का आयोजन किया। उच्चायोग से जारी एक बयान में कहा गया, ‘बैंक ऑफ सीलोन, भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन बैंक के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अपने वोस्ट्रो खातों के जरिए वे भारतीय रुपये में लेनदेन शुरू कर चुके हैं।’

प्रतिभागी बैंकों ने लेनदेन में लगने वाले कम समय, विनियम दरों में कमी और व्यापार कर्ज की सुगम उपलब्धता जैसे लाभ भी बताए। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने कहा कि इस पहल के तहत व्यापार और निवेश उपायों के जरिए दोनों देशों के बीच मजबूत एवं नजदीकी आर्थिक साझेदारी बनाने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे। श्रीलंका के वित्त मंत्री शेहान सेमासिंघे ने दोनों देशों के बीच करीबी आर्थिक रिश्तों तथा भारत द्वारा बीते एक वर्ष के दौरान दिए गए वित्तीय एवं मानवीय समर्थन की सराहना की।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

Rupee ग्लोबल करेंसी बनने की राह पर… अब ‘रुपए’ में हो सकेगा भारत-मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार

April 1, 2023 6:35 PM IST
अर्थव्यवस्था

GST Collection: मार्च में 13 फीसदी बढ़ा कलेक्शन, GST लागू होने के बाद दूसरी बार हुआ सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन

April 1, 2023 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

तीसरी तिमाही में सरकार की कुल देनदारी 2.6 फीसदी बढ़कर 150.95 लाख करोड़ रुपये

April 1, 2023 3:34 PM IST
अर्थव्यवस्था

India Defence Export: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भारत का रक्षा निर्यात, रक्षा मंत्री ने थपथपाई मोदी सरकार की पीठ

April 1, 2023 11:30 AM IST
अन्य समाचार

एक अप्रैल 2023 : अब से सोने में शुद्धता की गारंटी ‘हॉलमार्क’ के बिना नहीं बिकेगा सोना

March 31, 2023 11:48 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

सरकार ने जारी किया नई विदेश व्यापार नीति, ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए तैयार हो रहे दिशानिर्देश

March 31, 2023 11:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

नीति की समीक्षा तक मुफ्त रहेगा UPI से लेन-देन, NPCI के सीईओ ने बताई पूरी प्रक्रिया

March 31, 2023 10:05 PM IST
आपका पैसा

New Financial Year : नया फाइनेंशियल ईयर कल से शुरू, ये वित्तीय बदलाव आम व्यक्ति की जेब पर डालेंगे सीधा असर

March 31, 2023 7:40 PM IST
आपका पैसा

खुशखबरी! छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों को सौगात, मोदी सरकार ने ब्याज दर में किया इजाफा

March 31, 2023 6:22 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अजय बंगा का निर्विरोध World Bank अध्यक्ष का अगला अध्यक्ष बनना तय

March 31, 2023 4:56 PM IST

Trending Topics


  • PhonePe
  • Stocks to Watch
  • Gold Price Today
  • Indore Temple Tragedy
  • COVID-19 Update
  • Rupee vs Dollar
  • Reliance | Jio Financial

सबकी नजर


MCap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

April 2, 2023 10:28 AM IST

Whatsapp ने फरवरी में भारत में बैन किए 45 लाख से ज्यादा अकाउंट, जानें क्या आपके अकाउंट पर भी लग गया है ताला !

April 2, 2023 10:10 AM IST

भुवनेश्वर को मिलेगी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, IndiGo दुबई के लिए 15 मई से शुरू करेगी सेवाएं

April 2, 2023 9:47 AM IST

इज़राइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में हमले किए, पांच सैनिक घायल

April 2, 2023 9:44 AM IST

IPL 2023 PBKS vs KKR: बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को 7 रनों से हराया

April 1, 2023 8:04 PM IST

Latest News


  • MCap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
    by भाषा
    April 2, 2023
  • Whatsapp ने फरवरी में भारत में बैन किए 45 लाख से ज्यादा अकाउंट, जानें क्या आपके अकाउंट पर भी लग गया है ताला !
    by भाषा
    April 2, 2023
  • भुवनेश्वर को मिलेगी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, IndiGo दुबई के लिए 15 मई से शुरू करेगी सेवाएं
    by बीएस वेब टीम
    April 2, 2023
  • इज़राइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में हमले किए, पांच सैनिक घायल
    by भाषा
    April 2, 2023
  • IPL 2023 PBKS vs KKR: बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को 7 रनों से हराया
    by भाषा
    April 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58991.52 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58992
10311.78%
निफ्टी58992
10310%
सीएनएक्स 50014558
2121.48%
रुपया-डॉलर82.15
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Sonata Software837.4011.34
Brightcom Group14.649.99
Easy Trip Plann.43.539.10
Capri Global652.458.67
HLE Glascoat503.307.51
Macrotech Devel.930.607.48
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Sonata Software836.3011.26
Capri Global661.159.91
Apar Inds.2504.909.88
Brightcom Group14.609.77
BLS Internat.165.709.55
Easy Trip Plann.43.609.27
आगे पढ़े  

# TRENDING

PhonePeStocks to WatchGold Price TodayIndore Temple TragedyCOVID-19 UpdateRupee vs DollarReliance | Jio Financial
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us