facebookmetapixel
Advertisement
उठापटक भरे बाजार में कैसे करें निवेश? Kotak MF के नीलेश शाह ने बताया सही फॉर्मूलानई जीडीपी सीरीज में देश की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में 7.8% बढ़ीPM मोदी ने ‘विकसित भारत’ के लिए सहयोग बढ़ाने को रिफॉर्म चार्टर का प्रस्ताव रखाMarket This Week: IT शेयरों में गिरावट से दबाव, निफ्टी-सेंसेक्स लगातार तीसरे महीने फिसले; फरवरी में आईटी इंडेक्स 19.5% टूटारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स बंद: 44 स्कीमों पर ताला, अब निवेशकों के पैसे का क्या होगा?AI भारतीय IT सेक्टर के लिए दोधारी तलवार, मेरे अपने पोर्टफोलियो में आईटी शेयर नहीं: Chris Woodफरवरी में सीमेंट की औसत कीमत 342 रुपये प्रति बोरी पहुंची, कुछ राज्यों में मार्च में फिर बढ़ोतरी की तैयारीTata स्टॉक पर बड़ा दांव! ब्रोकरेज बोला- 37% उछाल संभव, अब कंपनी के पक्ष में बदल रहा खेलटैरिफ, कर्ज और AI… क्या तीन तरफ से घिर गए हैं ग्लोबल बाजार? जेफरीज की रिपोर्ट ने बताई हकीकतभू-राजनीतिक तनाव में क्यों उछल जाते हैं कच्चे तेल के दाम? 50 साल का इतिहास क्या कहता है

जोखिम पैदा नहीं होने देगा रिजर्व बैंक, RBI गवर्नर ने कहा- अर्थव्यवस्था में लाभ के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध

Advertisement

FSR के आमुख में दास ने कहा, 'हम सावधान हैं और किसी भी तरह का जोखिम रोकने के लिए जल्दी और निर्णायक कदम उठाने को तैयार हैं।

Last Updated- December 28, 2023 | 9:51 PM IST
RBI MPC meet LIVE: Will RBI Guv Shaktikanta Das throw another surprise?
Representative Image

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज कहा कि बैंकिंग नियामक पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह का जोखिम पैदा नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि जोखिम शुरू होने से पहले ही उसे रोकने के लिए केंद्रीय बैंक त्वरित तथा निर्णायक कार्रवाई करेगा।

वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के आमुख में दास ने कहा, ‘हम सावधान हैं और किसी भी तरह का जोखिम रोकने के लिए जल्दी और निर्णायक कदम उठाने को तैयार हैं। खुदरा कर्ज की कुछ खास श्रेणियों में ऋणदाताओं के जरूरत से ज्यादा जोश पर अंकुश लगाने जैसे हालिया दूरदर्शिता भरे उपाय बताते हैं कि हम वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।’

मगर उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाने वाली जरूरतों के लिए धन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे।

गिरवी के बगैर दिए जा रहे (असुरक्षित) कर्ज जैसे पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड ऋण आदि के बढ़ते स्तर पर बैंकों तथा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) को चेतावनियां देने के बाद इस साल 16 नवंबर को आरबीआई ने सख्ती कर दी। उसने ऐसे कर्ज के लिए जोखिम भार (रिस्क वेटिंग) 100 फीसदी से बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया। अधिक रेटिंग वाली एनबीएफसी को बैंकों से मिल रहे कर्ज पर भी रिस्क वेटिंग 25 फीसदी बढ़ा दी गई।

दास ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों और तकनीक से हो रहे बदलाव, साइबर जोखिम, जलवायु परिवर्तन जैसी नई चुनौतियों के बावजूद केंद्रीय बैंक का संकल्प डिगा नहीं है। उसका ध्यान वित्तीय प्रणाली को मजबूत बनाने, जिम्मेदारी भरे नए प्रयोगों और नवाचार को बढ़ावा देने तथा समावेशी वृद्धि को गति देने पर ही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय वित्तीय प्रणाली की सेहत सकारात्मक रास्ते पर है, कई साल से आय ऊंची बनी हुई है, फंसी हुई संपत्तियां बहुत घटी हैं और वित्तीय संस्थानों में पूंजी तथा तरलता की स्थिति भी बहुत मजबूत है।

कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली को आगे ले जाने में काफी प्रगति हुई है। अब इन उपलब्धियों का एक साथ फायदा उठाना तथा वृहद आर्थिक एवं वित्तीय स्थिरता बरकरार रखते हुए अर्थव्यवस्था को और भी ऊंची वृद्धि के रास्ते पर ले जाना जरूरी है।

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement