facebookmetapixel
अगस्त में Equity MF में निवेश 22% घटकर ₹33,430 करोड़ पर आया, SIP इनफ्लो भी घटाचुनाव से पहले बिहार को बड़ी सौगात: ₹7,616 करोड़ के हाईवे और रेलवे प्रोजेक्ट्स मंजूरBYD के सीनियर अधिकारी करेंगे भारत का दौरा, देश में पकड़ मजबूत करने पर नजर90% डिविडेंड + ₹644 करोड़ के नए ऑर्डर: Navratna PSU के शेयरों में तेजी, जानें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्समद्रास HC ने EPFO सर्कुलर रद्द किया, लाखों कर्मचारियों की पेंशन बढ़ने का रास्ता साफFY26 में भारत की GDP 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी हो सकती है: FitchIncome Tax Refund: टैक्स रिफंड अटका हुआ है? बैंक अकाउंट वैलिडेशन करना तो नहीं भूल गए! जानें क्या करें2 साल के हाई पर पहुंची बॉन्ड यील्ड, एक्सपर्ट ने बताया- किन बॉन्ड में बन रहा निवेश का मौकाCBIC ने दी चेतावनी, GST के फायदों की अफवाहों में न फंसे व्यापारी…वरना हो सकता है नुकसान‘Bullet’ के दीवानों के लिए खुशखबरी! Royal Enfield ने 350 cc बाइक की कीमतें घटाई

FPO: लक्ष्य के 75 फीसदी तक पहुंचा किसान उत्पादक संगठनों का पंजीकरण, क्या है इस योजना का मकसद?

भारत सरकार ने वर्ष 2024 तक 10,000 नए एफपीओ बनाने और संवर्द्धन की योजना बनाई थी और इसके लिए वर्ष 2020 में 6,865 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया था।

Last Updated- December 31, 2023 | 9:41 PM IST
Nearly 7,600 FPOs registered, 75% govt target, boosting farm productivity

भारत में इस साल 30 नवंबर तक करीब 7,600 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का पंजीकरण हुआ था। यह सरकार के वर्ष 2024 तक 10,000 ऐसे एफपीओ बनाने व प्रोत्साहित करने के लक्ष्य के करीब 75 फीसदी पर पहुंच गया है।

भारत सरकार ने वर्ष 2024 तक 10,000 नए एफपीओ बनाने और संवर्द्धन की योजना बनाई थी और इसके लिए वर्ष 2020 में 6,865 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया था। इस योजना का ध्येय किसानों की मोलभाव करने की शक्ति बढ़ाना, उत्पादन लागत घटाना और कृषि उत्पादों को समन्वित करके किसानों की आय को बढ़ाना है।

संसद के शीतकालीन सत्र में जानकारी दी गई थी कि भारत में 30 नवंबर, 2023 तक 7,597 एफपीओ का इस योजना के तहत पंजीकरण हुआ था।

उत्तर प्रदेश में करीब 1,150 एफपीओ का पंजीकरण हुआ। इसके बाद मध्य प्रदेश (566), महाराष्ट्र (521), पंजाब (475) और बिहार (474) हैं। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के 2020-21 और 2021-22 में किए गए अध्ययन के मुताबिक एफपीओ से जुड़े किसानों की उपज में औसतन 18.75 से 31.75 प्रतिशत का इजाफा हुआ और उनके बीज व उर्वरक की लागत में प्रति बोरी 50 से 100 रुपये की कमी आई।

नाबार्ड के अध्ययन के मुताबिक एफपीओ में शामिल होने से किसानों की सामूहिकता बढ़ी और इसके सदस्यों खासतौर पर लघु और सीमांत किसानों को खासा फायदा हुआ। यह भी जानकारी दी गई कि प्राथमिक उत्पादकों को सामूहिकता बढ़ने से उनकी मोलभाव की शक्ति में इजाफा हुआ।

अध्ययन के अनुसार किसानों को फसल के बाद होने वाले घाटे में खासतौर पर कमी आई और एफपीओ ने किसानों को भंडारण की सुविधाएं भी मुहैया करवाईं। इससे किसानों के दबाव में संकटपूर्ण स्थिति में अपने उत्पादों की बिक्री करने से बच सके। इससे उन्हें अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिला और उनकी आमदनी बेहतर हुई।

इस अध्ययन की जानकारी का उल्लेख संसद में दिए गए जवाब में भी किया गया था। अध्ययन में यह भी जानकारी दी गई कि केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा के किसानों को एफपीओ का सदस्य बनने पर ज्यादा औसत मूल्य की प्राप्ति हुई।

First Published - December 31, 2023 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट