facebookmetapixel
Advertisement
केकेआर को देसी बाजार में बदलाव की उम्मीदRBI के ड्रॉफ्ट नियमों से गिफ्ट सिटी में बढ़ सकता है बैंकों का रुझानभारत के एआई मॉडल को पूरी अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा: इंडस्ट्रीवैश्विक सीईओ का एआई अपनाने, कौशल और बुनियादी ढांचे पर जोर2026 में उभरते बाजारों के निवेश मौके बढ़ेंगे, भारत और चीन रहेंगे अहम: गोल्डमैन सैक्सएआई के डर से आईटी शेयरों में भारी बिकवाली, फरवरी में एफपीआई ने आईटी सेक्टर से ₹10,956 करोड़ निकालेएआई की लागत जल्द भारी घटेगी, भारत जैसे देशों को होगा बड़ा फायदा: ऑल्टमैनअमेरिकी बाजार में सुस्त वृद्धि का सामना करेंगे देसी दवा निर्माताएफएमसीजी में धीमी लेकिन स्थिर बढ़त जारी, 2026 में ग्रोथ 5% तक जाने का अनुमानएलएलएम निर्माण से पीछे न हटे भारत: सर्वम एआई के विवेक राघवन

पहली छमाही में केंद्र का राजकोषीय घाटा सालाना लक्ष्य का 36.5% पहुंचा: सीजीए

Advertisement

केंद्र का अनुमान है कि 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.4 प्रतिशत यानी 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा।

Last Updated- October 31, 2025 | 5:34 PM IST
fiscal deficit

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही के अंत में केंद्र का राजकोषीय घाटा वार्षिक लक्ष्य का 36.5% रहा। लेखा महानियंत्रक (CGA) ने यह आंकड़े शुक्रवार को जारी किए। सीजीए के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अब तक राजकोषीय स्थिति नियंत्रित दायरे में बनी हुई है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में राजकोषीय घाटा 2024-25 के बजट अनुमान का 29 प्रतिशत था। राजकोषीय घाटा सरकार के व्यय और राजस्व के बीच का अंतर होता है। मौजूदा कीमतों पर 2025-26 की अप्रैल-सितंबर अवधि में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा 5,73,123 करोड़ रुपये रहा।

केंद्र का अनुमान है कि 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.4 प्रतिशत यानी 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा। सीजीए के आंकड़ों के मुताबिक, सरकार को सितंबर 2025 तक 16.95 लाख करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्तियां हुईं जो 2025-26 के बजट में अनुमानित कुल प्राप्तियों का 49.6 प्रतिशत है। इसमें 12.29 लाख करोड़ रुपये का कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध), 4.6 लाख करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 34,770 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं।

Advertisement
First Published - October 31, 2025 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement