facebookmetapixel
Advertisement
Kotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गयापश्चिम एशिया तनाव से तेल 80 डॉलर पार, ONGC-Oil India पर ब्रोकरेज बुलिशInnovision IPO: 10 मार्च से खुलेगा ₹322 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड ₹521–548; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्सRaajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाई

विनिर्माण में उछाल: नई परियोजनाओं में 2.3 लाख करोड़ का निवेश, रोजगार की उम्मीदें बढ़ीं

Advertisement

जून तिमाही में कंपनियों ने सबसे ज्यादा नई परियोजनाएं विनिर्माण क्षेत्र में घोषित कीं, वेदांत और दीपक नाइट्राइट जैसी कंपनियां बड़े निवेश के साथ आगे आईं।

Last Updated- July 13, 2025 | 10:49 PM IST
Capital Infra will consider InvIT and acquisition, IPO will open from January 7 कैपिटल इन्फ्रा इनविट और अधिग्रहण पर करेगा विचार, IPO 7 जनवरी से खुलेगा
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

हाल की तिमाही में जितनी भी नई परियोजनाओं की घोषणा की गई हैं उनमें से आधे से ज्यादा विनिर्माण क्षेत्र की हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के अनुसार जून 2025 में समाप्त तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र में करीब 2.3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की गईं। यह कुल घो​षित नई परियोजनाओं का 54 फीसदी है। 2010 से लेकर अभी तक के आंकड़ों में ऐसा छह बार से भी कम हुआ है। सरकार हाल के वर्षों में सड़क, रेल और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में अपने घोषित निवेश के माध्यम से पूंजीगत खर्च बढ़ा रही है।

विनिर्माण परियोजनाओं की लागत और हिस्सेदारी इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इस क्षेत्र में रोजगार सृजन की काफी संभावना है और 

आ​र्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने वाला प्रमुख कारक निजी पूंजी निवेश के लिए भी यह क्षेत्र अहम है। निश्चित रूप से पिछली तिमाहियों में की गई कई घोषणाएं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित निवेश सम्मेलनों में हुए समझौतों के रूप में हैं और कंपनियां इसे पूरा करने के लिए बाध्य नहीं होती हैं। 2023-24 की आ​र्थिक समीक्षा के 

अनुमान के अनुसार भारत को बढ़ते कार्यबल की मांगों को पूरा करने के लिए कृ​षि क्षेत्र से इतर 2030 तक हर साल लगभग 79 लाख नई नौकरियां सृजित करने की आवश्यकता होगी। विनिर्माण क्षेत्र में पूंजीगत निवेश बढ़ रहा है और जून 2024 में यह 0.6 लाख करोड़ रुपये पर था। 

स्वतंत्र बाजार विशेषज्ञ अंबरीश बालिगा ने सुझाव दिया कि भारत ने बुनियादी उद्योग से परे हल्के इंजीनियरिंग और स्पेशियलिटी केमिकल्स सहित अन्य क्षेत्रों में अच्छा निवेश देखा है। बालिगा ने कहा कि वै​श्विक कंपनियां विनिर्माण के लिए केवल चीन पर निर्भर रहने के बजाय दूसरी जगह भी ध्यान दे रही हैं। इसने भारतीय विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा दिया है। घरेलू कंपनियों ने उत्पादक क्षमताओं के उपयोग में वृद्धि देखी है जो कंपनियों को अतिरिक्त निवेश पर विचार करने के लिए प्रेरित कर सकती है। बालिगा के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में पूंजीगत निवेश लचीला बना रहना चाहिए।

भारतीय रिज़र्व बैंक की ऑर्डर बुक, इन्वेंट्री और क्षमता उपयोग सर्वेक्षण से पता चला कि दिसंबर 2024 तक क्षमता उपयोग स्तर में थोड़ी वृद्धि हुई है और यह 75.4 फीसदी तक पहुंच गई जो इसकी पिछली तिमाही में 74.2 फीसदी थी। जून में घोषित नए पूंजीगत खर्च में दो क्षेत्रों का योगदान सबसे ज्यादा रहा। कुल पूंजी निवेश की घोषणाओं में धातु और धातु उत्पादों का योगदान 34.3 फीसदी रहा। इसके बाद रसायन (8.3 फीसदी) और मशीनरी (3.5 फीसदी) का स्थान रहा।

सीएमआईई के एक नोट के अनुसार प्रमुख विनिर्माण परियोजनाओं में वेदांत का ओडिशा के ढेंकनाल में एल्युमीनियम स्मेल्टर परियोजना शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत 1.2 लाख करोड़ रुपये है। इसमें एक स्मेल्टर और कैप्टिव पावर प्लांट शामिल है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार दीपक नाइट्राइट ने फिनोल और एसीटोन, आइसोप्रोपिल अल्कोहल और संबंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटीज के निर्माण के लिए 3,500 करोड़ रुपये के विनिर्माण परिसर की घोषणा की।

पीडब्ल्यूसी इंडिया में पार्टनर प्रणयन कौल ने ईमेल से दिए जवाब देते हुए कहा, ‘धातु और रसायन के अलावा फार्मास्युटिकल्स, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन कलपुर्जा जैसे क्षेत्र महत्त्वपूर्ण निवेश के लिए तैयार हैं। ये ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें भारत में लागत और गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वै​श्विक स्तर पर जाना जाता है।’

Advertisement
First Published - July 13, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement