facebookmetapixel
Advertisement
ATM PIN भूल गए या बदलना है? घर बैठे जानिए PIN Reset करने के आसान तरीकेचालबाज चीन की भारतीय चावल के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कोशिश, 520 टन की खेप भी खारिजमिल्की मिस्ट IPO 56 गुना भरा, अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटसN Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारीSEBI के नए प्रस्ताव से बढ़ेगी मान्यता प्राप्त निवेशकों की संख्या, पात्रता के नियम होंगे आसानSIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचा

‘भारत का विकास जारी रहेगा’

Advertisement

भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने आज कहा कि भारत के विकास का दायरा स्थिर रहेगा। भारत के अलावा कोई भी देश 6.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत की दर से नहीं बढ़ रहा

Last Updated- February 11, 2025 | 11:05 PM IST
Indian economy

भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने आज कहा कि भारत के विकास का दायरा स्थिर रहेगा। भारत के अलावा कोई भी देश 6.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत की दर से नहीं बढ़ रहा है। नागेश्वरन ने कहा, ‘भारत का भौगोलिक रूप से अगले 15-20 वर्ष दबदबा कायम रहना है। यह वह देश है जिसमें आप रहते हैं तो आपको पुरस्कृत किया जाता है।’

नागेश्वरन ने बताया कि भारत का पूंजी बाजार मजबूत है जबकि रुपया मद्रास्फीति के अंतर के कारण औसतन 3 प्रतिशत सालाना गिरा है। उन्होंने वेंचर ऐंड ऑल्टरनेटिव कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) कॉन्क्लेव 2025 में कहा, ‘पूंजी बाजार की मजबूती और उससे निकलने के अवसर बेहतर हैं और यह निवेशकों के लिए मायने रखता है।’ उन्होंने इंगित किया कि महंगाई और सख्त नकदी वित्तीय स्थितियों के कारण बीते दशकों की तरह वैश्विक व्यापार और पूंजी प्रवाह जारी नहीं रह सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘हमें यथार्थवादी रहना है कि हमने बीते दशकों में जितना निवेश और कारोबार का प्रवाह देखा है, वह आगे नहीं जारी रह सकता है। एक दशक पूर्व कम ब्याज दरों के कारण पूंजी आई लेकिन महंगाई ढांचागत रूप से उच्च रहने की उम्मीद है।’अभी भी भारत के वित्तीय ढांचे को आकार, मध्य आय स्थिति और वित्तीय साक्षरता स्तर के कारण ढांचागत नियामकीय की जरूरत है। भारत के गैर वित्तीय क्षेत्र में गैर विनियमन के कारण तेजी से वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement