facebookmetapixel
सीमा शुल्क में बड़े बदलावों की कमी, क्या टुकड़ों में सुधारों से मिलेगी विनिर्माण को गति?Editorial: चुनौतीपूर्ण समय का बजट — संतुलित घाटा और सर्विस सेक्टर से विकास की उम्मीदमझोले व छोटे शहरों के लिए ₹5,000 करोड़ का फंड, आर्थिक क्षेत्रों के रूप में विकसित होंगे शहरStocks to Watch today: रेलवे से लेकर तंबाकू शेयरों तक, जानें आज कौन से सेक्टर और शेयर रहेंगे फोकस मेंSME को ‘चैंपियन’ बनाने के लिए ₹10,000 करोड़ का फंड, छोटे उद्योगों की किस्मत बदलेगी सरकारबैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलावों की सुगबुगाहट, समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति का हो सकता है गठनबुलेट ट्रेन का महाप्लान: 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने में आएगा ₹16 लाख करोड़ का खर्चा, रेल मंत्री ने बताया रोडमैपRailway Budget 2026: रेलवे को मिले ₹2.92 लाख करोड़, बनेंगे 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोरBudget 2026: कंटेनर निर्माण के लिए ₹10,000 करोड़ का पैकेज, शिपिंग सेक्टर में आत्मनिर्भर बनेगा भारतBudget 2026: बुनियादी ढांचे पर ₹12.21 लाख करोड़ का दांव, क्या रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था?

भारत-UAE व्यापार संबंधों ने नई ऊचाइंयों को छुआ : भारतीय राजदूत सुधीर

भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो अप्रैल 2022-मार्च 2023 की अवधि में 85 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया।

Last Updated- November 26, 2023 | 8:36 PM IST
india-uae flag

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने रविवार को कहा कि सदियों पुराने भारत-यूएई व्यापार संबंधों ने नई ऊचाइंयों को छुआ है और अविश्वसनीय रूप से विस्तारित अवसरों में विविधता आई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समाधान तैयार किए गये हैं जो समावेशी होने के साथ वैश्विक हितों के अनुरूप हैं। सुधीर की टिप्पणी 27 नवंबर को दुबई में होने वाले ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ के वार्षिक कार्यक्रम से पहले आई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी। यह इस कार्यक्रम का तीसरा संस्करण है और इसका विषय है ‘अनलीसिंग एंबिशंस’।

सुधीर ने कहा, “मौजूदा विश्व में, भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी बहुत बड़ी है। सदियों पुराने व्यापार संबंध नई ऊंचाइयों पर हैं और अविश्वसनीय रूप से विस्तारित अवसरों में विविधता आई है।’’

भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो साल-दर-साल 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए अप्रैल 2022-मार्च 2023 की अवधि में 85 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। वर्ष 2030 तक दोनों देशों के गैर-तेल व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

First Published - November 26, 2023 | 8:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट