facebookmetapixel
27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश

GST collections: मई में 1.57 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन, नहीं टूट सका अप्रैल का रिकॉर्ड

Last Updated- June 01, 2023 | 5:29 PM IST
Government treasury increased by 8.5%, GST collection reached Rs 1.82 lakh crore in November सरकार के खजाने में 8.5% का हुआ इजाफा, नवंबर में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

देश में माल और सेवा कर (GST) का कलेक्शन मई महीने के दौरान बढ़कर 1.57 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी महीने के मुकाबले इसमें 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वहीं, अप्रैल 2023 में GST का किसी एक माह में सबसे अधिक कलेक्शन हुआ था। तब सरकार को GST के जरिये एक महीने में रिकॉर्ड 1.87 लाख करोड़ रुपये मिले थे।

यह GST प्रणाली के लागू होने के बाद से एक माह में जुटाया गया सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन था। बता दें कि जीएसटी प्रणाली को जुलाई 2017 में लागू किया गया था।

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार को ट्वीट किया, “मई 2023 के महीने में सकल माल और सेवा कर (GST) का राजस्व 1,57,090 करोड़ रुपये है, जिसमें से CGST की हिस्सेदारी 28,411 करोड़ रुपये, SGST की 35,828 करोड़ रूपये और IGST की 81,363 करोड़ रुपये हैं। इसमें माल के आयात पर एकत्रित 41,772 करोड़ रुपये और उपकर 11,489 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 1,057 करोड़ रुपये सहित) शामिल है।

इस दौरान वस्तुओं के आयात पर राजस्व पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में 12 प्रतिशत ज्यादा रहा है और घरेलू लेनदेन पर राजस्व (सेवाओं के आयात समेत) 11 प्रतिशत ज्यादा रहा है।

मई, 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले अप्रैल, 2023 में जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

First Published - June 1, 2023 | 5:11 PM IST

संबंधित पोस्ट