facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

सेबी 17 दिसंबर की बैठक में करेगा हितों के टकराव और खुलासा नियमों की सिफारिशों पर विचार

Advertisement

सेबी ने यह समिति वर्तमान अध्यक्ष पांडेय की अध्यक्षता में मार्च 2025 की अपनी पहली बोर्ड बैठक में गठित की थी

Last Updated- November 14, 2025 | 11:00 PM IST
SEBI Chairman Tuhin Kanta Pandey

बाजार नियामक संस्था, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि सेबी बोर्ड 17 दिसंबर की अपनी बैठक में, हितों के टकराव और खुलासा नियमों में सुधार के लिए एक उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों पर विचार करने वाला है।

इंडिया इंटरनैशनल ट्रेड फेयर में सेबी पवेलियन के उद्घाटन के मौके पर पांडेय ने बोर्ड सदस्यों और कर्मचारियों के लिए कई चरणों मसलन, नियुक्ति के समय, वार्षिक स्तर पर, महत्वपूर्ण घटनाओं पर और पद छोड़ने के दौरान अपनी संपत्तियों, देनदारियों, ट्रेडिंग गतिविधियों और प्रासंगिक संबंधों की घोषणा करने की आवश्यकता को उचित ठहराया। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि बोर्ड इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देगा।’

सेबी ने यह समिति वर्तमान अध्यक्ष पांडेय की अध्यक्षता में मार्च 2025 की अपनी पहली बोर्ड बैठक में गठित की थी। यह नियुक्तियां उस समय की गईं जब अब निष्क्रिय हो चुकी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा सेबी की पूर्व अध्यक्ष माधवी पुरी बुच के खिलाफ हितों के टकराव के आरोप लगाए गए थे।

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement