Bihar Election Results 2025 Highlights: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सत्तारूढ़ NDA ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की। विपक्षी दलों का महागठबंधन 35 सीटों जीतने में कामयाब रहा। एनडीए में BJP 89 सीटों पर, JDU 85 पर, LJP (RV) 19 पर और HUM ने 5 सीटों पर बाजी मारी है। विपक्ष में RJD 25 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटे अपने नाम की।
भारत निर्वाचन आयोग ने दो चरणों में हुए चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे 38 जिलों के 46 केंद्रों पर शुरू की। इस बार बिहार में मतदान ने नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य में 67.13% मतदान हुआ, जो 1951 के बाद सबसे ज्यादा है। विशेष मतदाता सूची संशोधन (SIR) के चलते लगभग छह मिलियन नाम हटाए जाने के बावजूद भारी संख्या में लोगों ने वोट डाले। पिछली बार के मुकाबले इस बार वोटिंग में 9.6% की बढ़ोतरी देखी गई।
मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट्स – eci.gov.in और results.eci.gov.in पर रीयल-टाइम मतगणना अपडेट और आधिकारिक रुझानों पर नजर रख सकते हैं।
2020 के विधानसभा चुनाव में, NDA को 125 सीटें मिलीं, जबकि विपक्षी गठबंधन को 110 सीटें मिलीं।
एनडीए गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं।
विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और वामपंथी दल – भाकपा, भाकपा-माले और माकपा शामिल हैं।
मुख्य घटनाएं
हार के बाद कांग्रेस ने आरोप लगया कि बिना किसी संदेह के, बिहार चुनाव परिणाम बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' को दर्शाते हैं, जिसकी साजिश प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और निर्वाचन आयोग द्वारा रची गई।
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को लखीसराय सीट पर 24,940 मतों से जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सिन्हा ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरेश कुमार को हराया। विजय कुमार सिन्हा को 1,22,408 वोट मिले, जबकि अमरेश कुमार को 97,468 वोट मिले। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सूरज कुमार 8,722 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
चुनाव आयोग (ECI) के आंकड़ों के अनुसार, विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट 14,532 वोटों के अंतर से भाजपा के सतीश कुमार को हराकर जीत ली है।
सियासी तौर पर बिहार के अहम विधानसभा क्षेत्रों में शुमार सहरसा सीट पर उलटफेर देखने को मिला है। मतदान तक चुनावी दौड़ में आगे माने जा रहे आलोक रंजन फिलहाल पीछे हैं। वहीं इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता 3157 वोटों से आगे चल रहे हैं।
यहां उन उम्मीदवारों की लिस्ट है, जिन्होंने सबसे अधिक अंतर से जीत दर्ज की है:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं लोक गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुई हैं।
बेहद चर्चित छपरा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छोटी कुमारी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रतिद्वंद्वी शत्रुघ्न यादव, जिन्हें लोकप्रिय रूप से खेसारी लाल यादव कहा जाता है, पर 7,739 वोट की बढ़त बना ली है।
शाम 5:20 बजे तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुमारी को 44,773 वोट मिले थे, जबकि खेसारी लाल यादव को 37,034 वोट प्राप्त हुए थे।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘राजग ने राज्य का सर्वांगीण विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे दृष्टिकोण के आधार पर हमें वोट दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और राजग परिवार के हमारे सहयोगियों, चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई देता हूं।’’
गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचंड जीत की ओर बढ़ने को ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस’ (काम की राजनीति) और ‘विकसित बिहार’ में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत करार देते हुए कहा कि इस राज्य की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति के लिये कोई जगह नहीं है।
चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़ो के अनुसार, विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव अब राजद के गढ़ राघोपुर में भाजपा के सतीश कुमार के खिलाफ 13,903 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ, पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को संपन्न हुआ। चेक करें किस सीट से कौन जीता
चुनाव आयोग ने जेडी(यू) के उम्मीदवार महेश्वर हजारी को कल्याणपुर सीट से विजेता घोषित किया है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए में कोई भी पार्टी बड़ी या छोटी नहीं है क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन बिहार चुनावों में भारी जीत हासिल करने के लिए तैयार है और उसके घटक दल राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 206 पर आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा, "लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास पसंद आए। उन्होंने हमें एक बड़ी जीत, एक अभूतपूर्व सफलता दी है। इसके लिए हम उनके आगे नतमस्तक हैं।"
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए किया गया "खेल" अन्य राज्यों में संभव नहीं होगा, क्योंकि महागठबंधन मतगणना में लगातार पिछड़ रहा है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, मोकामा सीट से जेडी(यू) के अनंत कुमार सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 28,000 से ज्यादा मतों से चुनाव जीत गए हैं।
कांग्रेस अभी तक केवल 5 सीटों पर बढ़त के साथ काफी पीछे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, पार्टी वाल्मीकि नगर, फॉरबिसगंज, किशनगंज, मनिहारी और बेगूसराय में आगे है।
बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दिन कोई मौत या री-पोलिंग नहीं हुई। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव हिंसा, हताहतों और पुनर्मतदान से प्रभावित रहे थे।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव कुछ देर पीछे रहने के बाद मुश्किल से कुछ सौ वोटों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे तक फुलवारी विधानसभा क्षेत्र में भाकपा(माले) लिबरेशन के उम्मीदवार गोपाल रवि दास 39,317 मतों से आगे चल रहे थे। जदयू उम्मीदवार श्याम रजक 35,738 मतों से पीछे चल रहे थे।
RJD प्रमुख तेजस्वी यादव विधानसभा सीट राघोपुर से 2288 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 9 राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार को 35635 और तेजस्वी यादव को 33347 वोट मिले हैं।
बिहार में वाम दल पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाकपा (माले) लिबरेशन चार सीटों पर आगे है, जबकि माकपा एक सीट पर आगे है।
असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पार्टी का सीमांचल क्षेत्र में खासा प्रभाव माना जाता है, जहां मुस्लिम आबादी अच्छीखासी है। एआईएमआईएम ने राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 29 पर प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें 24 सीटें सीमांचल क्षेत्र में आती हैं। एआईएमआईएम इस चुनाव में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे तक पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के रत्नेश कुमार 49,230 वोटों के साथ मजबूत बढ़त बना चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शशांत शेखर 35,699 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
छपरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी ने राजद के शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव पर बढ़त बना ली है। 12:49 बजे तक, कुमारी को 15,418 वोट मिले थे, जबकि यादव 12,509 वोटों से पीछे थे।
चुनाव आयोग के रुझानों से पता चलता है कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को कहीं भी बढ़त बनाने में मुश्किल हो रही है, जो पिछले दो वर्षों में उनकी यात्राओं और जिला-स्तरीय लामबंदी से पैदा हुई गति के बिल्कुल विपरीत है। जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता पवन के वर्मा ने कहा कि पार्टी ने "ईमानदारी और दृढ़ विश्वास" के साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि वह मतदाताओं का विश्वास जीतने में विफल रही।
चुनाव आयोग के दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा की मैथिली ठाकुर ने राष्ट्रीय जनता दल के बिनोद मिश्रा पर 8,544 मतों की बढ़त बना ली है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सतीश कुमार 17,599 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव 14,583 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
सबसे बड़ी पार्टी बनने के लिए भाजपा और जदयू के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि एनडीए 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राज्यव्यापी जीत की ओर अग्रसर है, लेकिन इसके दो मुख्य घटक दल कड़ी टक्कर में हैं, जिसमें भाजपा 84 सीटों पर और जदयू 77 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के अनुसार, चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा (रालोद) बिहार चुनाव में लड़ी गई 28 सीटों में से 22 पर आगे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के ललन राम से पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, इंडिया ब्लॉक के सीएम उम्मीदवार आरजेडी के तेजस्वी यादव राघोपुर में 1,273 वोटों से पीछे, बीजेपी के सतीश कुमार आगे।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10:30 बजे तक भाजपा नेता सम्राट चौधरी तारापुर निर्वाचन क्षेत्र में 8,647 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। राजद के अरुण कुमार 5,957 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
अलीनगर में भाजपा की मैथिली ठाकुर 4,110 से अधिक वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही हैं, जबकि राजद के बिनोद मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
एएनआई के मुताबिक, एनडीए के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर केंद्रीय मंत्री और हम (एस) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा, "यह अप्रत्याशित नहीं है। हम शुरू से कह रहे थे कि एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। हम उसी ओर बढ़ रहे हैं। रुझानों के अनुसार, हम 160 सीटों से कम पर नहीं रहेंगे। वे (महागठबंधन) 70-80 सीटों तक सीमित रहेंगे। नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री..."
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे, राजद के ओसामा शहाब ने रघुनाथपुर में 725 वोटों की बढ़त बना ली है, जबकि जदयू उम्मीदवार विकास कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं।
सुबह 10 बजे तक, एनडीए ने 122 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया था और 128 सीटों पर पहुंच गई थी, जबकि महागठबंधन 60 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में आगे था।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, फुलवारी निर्वाचन क्षेत्र में जदयू उम्मीदवार श्याम रजक सुबह 10 बजे तक 12,231 वोट हासिल कर आगे चल रहे हैं। भाकपा (माले-लिबरेशन) के उम्मीदवार गोपाल रवि दास 8,618 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
भारत के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मोकामा में तीन राउंड की मतगणना के बाद जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह ने शुरुआती बढ़त बना ली है। उन्हें 11,530 वोट मिले हैं, जिससे वह अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद की वीणा देवी से 700 वोटों से आगे हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, जेजेडी संस्थापक तेज प्रताप यादव पहले राउंड के बाद महुआ में तीसरे स्थान पर हैं। एलजेपी (आरवी) के संजय कुमार सिंह आरजेडी के मुकेश कुमार से आगे।
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज शुरुआती रुझानों में तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।
लालू यादव के बेटे तेज प्रताप लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह से 2,855 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में बिहार में एनडीए 28 विधानसभा सीटों पर आगे, महागठबंधन 7 पर आगे।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की एक घटक भाजपा विपक्षी राजद की दो और कांग्रेस की एक सीट की तुलना में पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। शुक्रवार को 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी थी। भाजपा राजनगर, औराई, बरूराज, साहेबगंज और कुम्हरार में आगे थी, जबकि राजद बनियापुर और दानापुर में और कांग्रेस बिक्रम में आगे थी।
शुरुआती रुझानों में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव बीजेपी की छोटी कुमारी से पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा नेता मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। अलीनगर विधानसभा सीट पर उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के विनोद मिश्रा से है।
सुबह 8:33 बजे तक TV नेटवर्क पर रिजल्ट के रुझानों में एनडीए ने अपनी बढ़त बढ़ा ली है। इंडिया टुडे एनडीए को 90 और महागठबंधन को 63 सीटें देता दिख रहा है, जबकि एनडीटीवी भी कुछ ऐसा ही रुझान बता रहा है, एनडीए को 88 और महागठबंधन को 61 सीटें।
बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार सुबह सत्तारूढ़ एनडीए ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। कई टेलीविजन चैनलों ने अनुमान लगाया है कि 38 जिलों के 46 केंद्रों पर 243 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतगणना में भाजपा-जद(यू) गठबंधन आगे चल रहा है। चुनाव आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक रुझान जारी नहीं किया है।
टेलीविजन चैनलों के शुरुआती रुझानों के अनुसार, जेडी(यू) उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह फिलहाल मोकामा निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम: एएनआई के मुताबिक, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जो लोग नीतीश कुमार को हाशिये पर रखते थे, अब उन्हें समझ आ गया है कि नीतीश कुमार क्या हैं..."
शुरुआती रुझानों के अनुसार, सुबह 8:25 बजे राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।
सुबह 8:10 बजे, टेलीविजन चैनलों पर बिहार चुनाव के लिए मिले-जुले अनुमान लगाए जा रहे थे। इंडिया टुडे के अनुसार, एनडीए 33 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 17 सीटों पर आगे चल रहा है।