facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Gold Price Today: सोना ₹1.27 लाख के करीब, चांदी में 500 रुपये की तेजी; जानें ताजा भाव

Advertisement

Gold Price today: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,26,950 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,63,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- November 14, 2025 | 9:53 AM IST
Gold and Silver Price

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,26,950 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,63,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना सुस्त शुरुआत के बाद हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव चढ़ गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 3 रुपये की गिरावट के साथ 1,26,748 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,26,751 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 194 रुपये की तेजी के साथ 1,26,945 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,27,048 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,26,748 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 381 रुपये की तेजी के साथ 1,62,851 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,62,470 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 555 रुपये की तेजी के साथ 1,63,025 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,63,333 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,62,714 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त शुरुआत के चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन बाद में भाव चढ़ गए। Comex पर सोना 4,174.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,194.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19.10 डॉलर की तेजी के साथ 4,205.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 52.20 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 53.17 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.18 डॉलर की तेजी के साथ 53.35 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,26,748 1,26,751 1,26,945
चांदी 1,62,851 1,62,470 1,63,025
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,174.90 4,194.50 4,214.10
चांदी 52.20 53.17 53.35

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement