facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस से मिले जयशंकर, भारत की विकास यात्रा के प्रति समर्थन के लिए दिया धन्यवाद

Advertisement

इससे पहले, जयशंकर कनाडा में हुए जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित कई वैश्विक नेताओं से हुई

Last Updated- November 14, 2025 | 10:47 PM IST
Jaishankar
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की और कहा कि वह मौजूदा वैश्विक व्यवस्था एवं बहुपक्षवाद पर उसके प्रभावों को लेकर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के आकलन को महत्त्व देते हैं। जयशंकर ने भारत की विकास यात्रा के प्रति निरंतर समर्थन के लिए भी गुतारेस को धन्यवाद दिया।

जयशंकर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘न्यूयॉर्क में आज संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मिलकर अच्छा लगा। मौजूदा वैश्विक व्यवस्था और बहुपक्षवाद पर उसके प्रभावों को लेकर उनकी समझ महत्त्वपूर्ण है। विभिन्न क्षेत्रीय संकटों पर उनके विचारों की भी सराहना की।’ यह मुलाकात संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई, जिसमें भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश, उप-स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल और भारत के स्थायी मिशन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने भारत की उन्नति के लिए स्पष्ट और निरंतर समर्थन के लिए गुतारेस का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जतायी कि वह जल्द ही भारत यात्रा पर आएंगे।

इससे पहले, जयशंकर कनाडा में हुए जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित कई वैश्विक नेताओं से हुई। 

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 10:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement