facebookmetapixel
Advertisement
इस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: चार दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को राहत? ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!

व्यय बढ़ाने पर सरकार का जोर, FY25 की पहली छमाही की समीक्षा में वित्त मंत्रालय ने दिया संकेत

Advertisement

मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में आय तथा व्यय के रुझानों का ब्योरा 20 दिसंबर को संसद में पेश किया था।

Last Updated- December 23, 2024 | 10:09 PM IST
Government's emphasis on increasing expenditure, Finance Ministry indicated in the review of the first half of FY25 व्यय बढ़ाने पर सरकार का जोर, FY25 की पहली छमाही की समीक्षा में वित्त मंत्रालय ने दिया संकेत

वित्त वर्ष 2026 का बजट प्रस्तुत करने से पहले वित्त मंत्रालय ने 2024-25 की पहली छमाही समीक्षा में कहा है कि अगले वित्त वर्ष में सरकार का जोर सार्वजनिक व्यय की गुणवत्ता बढ़ाने पर रहेगा। साथ ही सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा भी मजबूत करेगी।

मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में आय तथा व्यय के रुझानों का ब्योरा 20 दिसंबर को संसद में पेश किया था। आज इसे जारी किया गया, जिसमें मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार राजकोषीय घाटे को वित्त वर्ष 2026 तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.5 फीसदी से कम कर खजाने को मजबूत करने की मुहिम जारी रखेगी। छमाही समीक्षा में कहा गया है कि इससे देश का वृहद आर्थिक ढांचा मजबूत करने तथा पूर्ण वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 का बजट तब पेश किया गया था, जब यूरोप एवं पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण दुनिया भर में अनिश्चितता पसरी हुई थी। उसने कहा कि भारत की तगड़ी वृहद आ​र्थिक बुनियाद ने देश को उन अनिश्चितताओं से बचने का साधन दिया, जिन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। यही वजह है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। मगर वृद्धि के लिए जोखिम अभी बने हुए हैं।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6 फीसदी रहने का अनुमान है और सकल मूल्य वर्द्धन में इस दौरान 6.2 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान जताया जा रहा है। राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम 2003 के अनुसार मध्यावधि व्यय व्यवस्था ब्योरा संसद में पेश करना जरूरी है। मगर वित्त मंत्रालय ने 2024 के लिए यह ब्योरा पेश नहीं किया ताकि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी राजकोषीय नीति लागू करने के लिए उसके पास पर्याप्त गुंजाइश रहे।

जुलाई में वित्त वर्ष 2025 का बजट पेश करते समय सरकार ने संसद को बताया था कि वित्त वर्ष 2026 और 2027 के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किए गए हैं क्योंकि अभूतपूर्व वैश्विक अनिश्चितताएं बनी रहने के कारण छोटी या मझोली अवधि में आय एवं व्यय के सही अनुमान लगाना आसान नहीं है। उस बजट अनुमान में राजकोषीय घाटा करीब 16.13 लाख करोड़ रुपये अथवा जीडीपी का 4.9 फीसदी आंका गया था। इसकी भरपाई के लिए बाजार से 11.13 लाख करोड़ रुपये जुटाने और बाकी 5 लाख करोड़ रुपये अन्य स्रोतों से निकालने की योजना बनाई गई थी।

पहली छमाही में कर राजस्व बजट अनुमान का 49 फीसदी रहा जो पिछले पांच वर्षों के औसत बजट अनुमान 45.3 फीसदी के मुकाबले अधिक है। इस दौरान गैर-कर राजस्व भी बजट अनुमान का 65.5 फीसदी रहा, जो पिछले पांच वर्षों के औसत बजट अनुमान 58.7 फीसदी के मुकाबले अ​धिक है। मगर पहली छमाही में पूंजीगत व्यय 37.3 फीसदी दर्ज किया गया जो पिछले पांच वर्षों के औसत बजट अनुमान 46.4 फीसदी से कम है।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 में केंद्र सरकार का पूंजीगत व्यय 11.1 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य से करीब 1 लाख करोड़ रुपये कम रह जाएगा। यह रकम विनिवेश और कर संग्रह में होने वाली कमी की भरपाई कर देगी।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement