facebookmetapixel
Advertisement
मुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहतवित्त मंत्री ने NMP 2.0 का अनावरण किया: ₹16.72 लाख करोड़ के मुद्रीकरण लक्ष्य के साथ नई आर्थिक पहलएयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को हरियाणा सरकार का झटका, पैनल से बाहर होने के बाद शेयर 7% लुढ़के

राजकोषीय घाटे का सरकार ने किया बेहतर प्रबंधन: निर्मला सीतारमण

Advertisement

India's fiscal deficit : सरकार द्वारा घोषित राजकोषीय राह में वित्त वर्ष 24 के लिए घाटे का लक्ष्य 5.8 प्रतिशत और वित्त वर्ष 25 के लिए जीडीपी का 5.1 प्रतिशत रखा गया है।

Last Updated- February 07, 2024 | 9:50 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman
Representative Image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि सरकार ने राजकोषीय घाटे के प्रबंधन विवेकपूर्ण तरीके से किया है, जिससे इसे चालू और अगले वित्त वर्ष दौरान उम्मीद से एक पायदान कम रखा जा सके।

सीतारमण ने कहा, ‘हम ज्यादा विवेकपूर्ण रहे हैं और इसका प्रभावी तरीके से प्रबंधन किया है। इसकी वजह से हम इस साल राजकोषीय घाटे को 5.9 प्रतिशत की जगह 5.8 प्रतिशत रखने में कामयाब रहे हैं। अगले साल 5.2 प्रतिशत रहने के बजाय उतार चढ़ाव भरे राह में हम यह सुनिश्चित करने की कवायद कर रहे हैं कि यह एक अंक नीचे 5.1 प्रतिशत पर रहे।’

सरकार द्वारा घोषित राजकोषीय राह में वित्त वर्ष 24 के लिए घाटे का लक्ष्य 5.8 प्रतिशत और वित्त वर्ष 25 के लिए जीडीपी का 5.1 प्रतिशत रखा गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि अंतरिम बजट में किसी प्रमुख मद में आवंटन में कटौती नहीं की गई है, वहीं बेरोजगारी दर पांच साल में घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई है।

अंतरिम बजट पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि किसी प्रमुख मद में आवंटन घटाया नहीं गया है, बल्कि इसमें बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बेरोजगारी दर 2017-18 के 6 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 3.2 प्रतिशत रह गई है।

सीतारमण ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आवंटन में चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान की तुलना में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि अनुपूरक मांगों में उर्वरक विभाग को 3,000 करोड़ रुपये सब्सिडी के लिए मांगे गऐ हैं।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement