facebookmetapixel
Advertisement
जून तिमाही में कंपनियों की बिक्री में 22% का जोरदार उछाल, लेकिन कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की रफ्तार धीमीमोबाइल उत्पादन और निर्यात लक्ष्य को लगा झटका, भारत को $100 अरब तक पहुंचने में लगेंगे पांच साल औरजिंदल स्टील का 2028 तक 1.25 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य, महंगे समुद्री भाड़े के बीच निर्यात बढ़ाने की तैयारीAI के दौर में सूचना युद्ध का नया चेहरा, जनविश्वास की रक्षा बनी बड़ी चुनौतीत्योहारी सीजन से पहले Amazon-Flipkart का सेलर्स पर नया शुल्क, कैंसिलेशन फीस में बदलावजॉइंट होम लोन लेने वाले की मौत के बाद लोन और घर का क्या होगा? जानें क्या हैं इसको लेकर नियमREITs और InvITs में आएगा विदेशी निवेश? राह आसान बनाएगा SEBIसरकार का बड़ा फैसला, गेहूं निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटाईक्रूड ऑयल 90 डॉलर के पार पहुंचा, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशक परेशानजन-धन खाता: सस्ता, सरल और स्मार्ट बैंकिंग सॉल्यूशन

Fiscal Deficit: राजकोषीय घाटा 4.35 लाख करोड़ रुपये पर

Advertisement

बीते साल की इस अवधि में राजकोषीय घाटा बजट अनुमान का 36 फीसदी था।

Last Updated- September 30, 2024 | 10:27 PM IST
fiscal deficit

वर्तमान वित्त वर्ष के पहले पांच महीने (अप्रैल से अगस्त) में राजकोषीय घाटा 4.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो बजट अनुमान का 27 फीसदी है। यह जानकारी लेखा महानियंत्रक के हालिया आंकड़ों में दी गई। बीते साल की इस अवधि में राजकोषीय घाटा बजट अनुमान का 36 फीसदी था। राजकोषीय घाटा व्यय और राजस्व के बीच का अंतर होता है।

सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद का 4.9 फीसदी निर्धारित किया है। इक्रा लिमिटेड में शोध व आउटरीच की मुख्य अर्थशास्त्री व प्रमुख अदिति नायर ने कहा, ‘हमारा मानना है कि पूंजीगत व्यय लक्ष्य में चूक से विनिवेश और करों के कारण होने वाली कमी को पूरा करने के लिए कुछ सहायता मिल सकती है।

इक्रा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 में राजकोषीय घाटा दायरे में रहेगा या वित्त वर्ष 2025 के संशोधित बजट अनुमान 16.1 लाख करोड़ रुपये से कम या सकल घरेलू उत्पाद का 4.9 फीसदी रहेगा।’ इस अवधि में शुद्ध कर प्राप्तियां 8,73,845 करोड़ रुपये थीं जो कि सालाना बजट अनुमान का 33.8 फीसदी है।

कुल व्यय 16,52,354 करोड़ रुपये था। यह व्यय बजट अनुमान से 34.3 फीसदी कम है, जबकि यह बीते साल इसी अवधि में बजट अनुमान का 37.1 फीसदी था। मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले पांच महीनों में पूंजीगत व्यय – भौतिक आधारभूत ढांचे पर खर्च – 3,00,987 करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 27.1 फीसदी था।

हालांकि बीते साल की इस अवधि में यह 37.4 फीसदी था। इस वित्तीय वर्ष के पहले पांच महीनों में सरकार का पूंजीगत व्यय 3.01 लाख करोड़ रुपये या सालाना बजट का 27 प्रतिशत था जबकि यह बीते साल की अवधि में 3.74 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement