facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: चीन से निवेश आएगा, लेकिन इस शर्त पर- FM सीतारमण ने किया साफअमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेट

नीदरलैंड, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया को निर्यात बढ़ा; भारत से मंगाए गए जमकर उत्पाद

Advertisement

भारत का कुल निर्यात अगस्त (3.8 प्रतिशत) और अक्टूबर (6.2 प्रतिशत) में सकारात्मक रूप से बढ़ा। इस वृद्धि को वाणिज्य मंत्रालय ने बदलाव का संकेत करार दिया है।

Last Updated- November 16, 2023 | 10:13 PM IST
निजी बंदरगाहों पर ढुलाई तेजी से बढ़ी, सरकारी बंदरगाहों की वृद्धि दर कम , Private, state ports' growth outpaces central counterparts till Q3 FY24

नीदरलैंड, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने वित्त वर्ष 2023-24 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टबूर) में भारत के निर्यात को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। ये तीनों देश भारत के शीर्ष 10 निर्यात गंतव्यों में भी शामिल हैं।

वाणिज्य मंत्रालय के प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक इनके अलावा भारत के 10 शीर्ष निर्यात गंतव्य वाले ज्यादातर देशों को निर्यात नकारात्मक दायरे में रहा। इस अवधि के दौरान चीन को भेजे जाने वाली खेपें 0.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सुस्त बनी रहीं।

भारत का कुल निर्यात अगस्त (3.8 प्रतिशत) और अक्टूबर (6.2 प्रतिशत) में सकारात्मक रूप से बढ़ा। इस वृद्धि को वाणिज्य मंत्रालय ने बदलाव का संकेत करार दिया है। हालांकि अप्रैल से अक्टूबर की अवधि के दौरान निर्यात 7 प्रतिशत कम हुआ।

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बीते महीने वर्ष 2023 के वाणिज्यिक निर्यात के वृद्धि के अनुमान को आधे से अधिक घटा दिया था।

डब्ल्यूटीओ ने अप्रैल में 1.7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया था लेकिन वस्तुओं के कारोबार में निरंतर गिरावट जारी रहने के कारण बीते महीने 0.8 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया था। हालांकि विश्व कारोबार निकाय ने 2024 के लिए वाणिज्यिक वस्तुओं के वृद्धि के अनुमान को 3.2 प्रतिशत से थोड़ा सा बढ़ाकर 3.3 प्रतिशत कर दिया।

बहरहाल अक्टूबर के अलग अलग आंकड़े मौजूद नहीं हैं लेकिन अप्रैल-सितंबर के अलग –अलग आंकड़े उपलब्ध हैं। इसके अनुसार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को प्रमुख तौर पर पेट्रोलियम उत्पादों (2.8 अरब डॉलर) और खुदरा बिक्री के लिए दवाई (18.8 करोड डॉलर) का निर्यात किया।

भारत ने अप्रैल से सितंबर के दौरान यूके को प्रमुख तौर पर पेट्रोलियम उत्पादों (74.3 करोड़ डॉलर), स्मार्टफोन (49.4 करोड़ डॉलर) और दवाई की खुदरा बिक्री के लिए दवाएं (26.1 करोड़ डॉलर) और टर्बो जेट (21.1 करोड़ डॉलर) का निर्यात किया था। यूरोपियन यूनियन को खेप भेजने में नीदरलैंड की प्रमुख भूमिका रही।

रूस-यूक्रेन यूद्ध के बाद यूरोपीय देशों ने भारत से 5.6 अरब डॉलर के पेट्रोलियम उत्पाद मंगाए। इसके अलावा नीदरलैंड को स्मार्टफोन (48.4 करोड़ डॉलर), खुदरा बिक्री के लिए दवाई (16.15 करोड़ डॉलर) और एल्यूमीनियम (15.9 करोड़) का निर्यात किया गया था।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement