facebookmetapixel
चांदी की ऐतिहासिक छलांग: 10 दिन में 1 लाख की बढ़त के साथ 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भावडॉलर के मुकाबले रुपया 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया मुद्रा पर दबावमुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का विश्वास: हर दिन असंभव को संभव कर दिखाएंगे भारतीयइंडियन ऑयल की अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में पेट्रोकेमिकल निर्यात बढ़ाने की तैयारी: CMD एएस साहनीUP Budget 2026: 11 फरवरी को आएगा उत्तर प्रदेश का बजट, विकास और जनकल्याण पर रहेगा फोकसEconomic Survey 2026: वै​श्विक खींचतान से निपटने के लिए स्वदेशी पर जोरसुप्रीम कोर्ट ने ट्रेड यूनियनों को फटकारा, औद्योगिक विकास में रुकावट के लिए जिम्मेदार ठहरायाEconomic Survey में ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ पर जोर: लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मकता से चमकेगी देश की GDPबारामती विमान दुर्घटना: जांच जारी, ब्लैक बॉक्स बरामद; DGCA सतर्कविदेशों में पढ़ रहे 18 लाख भारतीय छात्र, प्रतिभा पलायन रोकने के लिए बड़े सुधारों की जरूरत: Economic Survey

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 24 प्रतिशत बढ़कर 8.77 लाख करोड़ रुपये पर

Last Updated- December 12, 2022 | 5:53 PM IST
Net direct tax collection rises 7%

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 प्रतिशत बढ़कर 8.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आयकर विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह कर संग्रह 2022-23 (अप्रैल से मार्च) के पूरे वर्ष के बजट अनुमान का 61.79 फीसदी है।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 30 नवंबर तक 8.77 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 24.26 प्रतिशत अधिक है।’’ यह संग्रह 2022-23 के बजट अनुमान का 61.79 फीसदी है। बजट में अनुमान लगाया गया था कि चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.20 लाख करोड़ रुपये रहेगा।

यह 2021-22 के 14.10 लाख करोड़ रुपये के संग्रह से अधिक है। कर संग्रह किसी भी देश की आर्थिक गतिविधियों का संकेतक होता है। चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से 30 नवंबर के बीच 2.15 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए जो पिछले वर्ष की तुलना में 67 फीसदी अधिक है।

First Published - December 12, 2022 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट