facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Update: हैवीवेट शेयरों में बिकवाली से बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक गिरा; निफ्टी 26,200 के पासStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

Delhi Economic Survey: आप सरकार का टैक्स कलेक्शन 36 प्रतिशत बढ़ा; प्रति व्यक्ति आय में 14.18 प्रतिशत वृद्धि होगी

Last Updated- March 20, 2023 | 3:07 PM IST
AAP's troubles are not ending, CM Kejriwal is in custody, ED also called Minister Kailash Gehlot AAP की नहीं थम रही मुश्किलें, CM केजरीवाल हिरासत में तो मंत्री कैलाश गहलोत को भी ED ने भेजा समन

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में दिल्ली आर्थिक समीक्षा पेश की। आर्थिक समीक्षा के मुताबिक दिल्ली में मौजूदा मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में बढ़कर 3,89,529 रुपये हो गई जो 2020-21 में 3,31,112 रुपये थी।

इसके अलावा, अग्रिम अनुमानों के मुताबिक 2022-23 के दौरान मौजूदा मूल्यों पर दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 4,44,768 होगी जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 14.18 प्रतिशत अधिक है। इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय औसत की तुलना में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय हमेशा करीब 2.6 प्रतिशत अधिक होती है।

समीक्षा में आगे कहा गया, ‘‘दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में बहुत तेजी से सुधार आया है। 2021-22 और 2022-23 में दिल्ली के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 9.14 प्रतिशत और 9.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

समीक्षा में बताया गया कि दिल्ली सरकार का कर संग्रह भी 2021-22 के दौरान 36 प्रतिशत बढ़ गया। 2020-21 में कोविड-19 महामारी की वजह से यह 19.53 प्रतिशत घट गया था।

First Published - March 20, 2023 | 3:05 PM IST

संबंधित पोस्ट