facebookmetapixel
Advertisement
अब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्टIIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकट

राजस्व बढ़ाने के लिए Wipro का BFSI पर जोर, कैपको, क्लाउड और AI पर दांव

Advertisement

Wipro के लिए BFSI ऐसा सबसे बड़ा कार्यक्षेत्र है, जिसने वित्त वर्ष 23 तक इसके राजस्व में 35 प्रतिशत का योगदान किया है।

Last Updated- August 27, 2023 | 10:22 PM IST
Wipro's results better than expected, yet analysts' opinions divided Wipro के नतीजे अनुमान से बेहतर फिर भी विश्लेषकों की राय जुदा

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (BFSI) क्षेत्र में राजस्व बढ़ाने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ कैपको पर दांव लगा रही है। विप्रो के लिए BFSI ऐसा सबसे बड़ा कार्यक्षेत्र है, जिसने वित्त वर्ष 23 तक इसके राजस्व में 35 प्रतिशत का योगदान किया है।

विप्रो की मुख्य कार्याधिकारी (अमेरिकास 2) सुजैन डैन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि पिछले कुछ वर्षों में हमने BFSI क्षेत्र में खासा निवेश किया है और इस क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, क्षमताओं और प्रक्रियाओं में सुधार किया है। आंतरिक संसाधनों में निवेश के साथ-साथ कैपको को जोड़ते हुए ऐसा किया गया है।

खास तौर पर BFSI क्षेत्र में अपनी परामर्श क्षमताओं को मजबूत करने के लिए विप्रो ने वर्ष 2021 में 1.45 अरब डॉलर में ब्रिटिश परामर्श कंपनी कैपको का अधिग्रहण किया था, जो अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है।

Also read: बृजेश सिंह Wipro में AI वैश्विक प्रमुख

डैन ने कहा कि हमने कैपको के जरिये तालमेल वाले सैकड़ों सौदे किए हैं। इससे परामर्श क्षेत्र में हमारी पैठ में खासा विस्तार हुआ है। हमारे पास इस क्षेत्र में महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्य हैं और हम हमेशा बाजार के लिए अवसरवादी दृष्टिकोण अपना रहे हैं।

विप्रो अपने BFSI कार्यक्षेत्र को मजबूत करने के लिए क्लाउड और AI जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश कर रही है। डैन ने कहा कि विप्रो का हाल ही में AI में एक अरब डॉलर का निवेश इसी दृष्टिकोण का एक हिस्सा है।

BFSI के भीतर विप्रो बीमा जैसे अधिक विकास वाले क्षेत्रों पर अपना ध्यान बढ़ा रहा है तथा अधिक मार्जिन वाले खातों की दिशा में विविधता ला रही है।

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement