facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

बृजेश सिंह Wipro में AI वैश्विक प्रमुख

Advertisement

विप्रो एंटरप्राइज फ्यूचरिंग विप्रो द्वारा घोषित चार ग्लोबल बिजनेस लाइनों (जीबीएल) में शामिल है, जो इस साल 1 अप्रैल से शुरू की गई हैं।

Last Updated- August 21, 2023 | 10:25 PM IST
Wipro share price

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो ने बृजेश सिंह को विप्रो एंटरप्राइज फ्यूचरिंग का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया है।

विप्रो एंटरप्राइज फ्यूचरिंग विप्रो द्वारा घोषित चार ग्लोबल बिजनेस लाइनों (जीबीएल) में शामिल है, जो इस साल 1 अप्रैल से शुरू की गई हैं। इस बिजनेस लाइन में इंटेलिजेंट इनसाइट और डेटा, एप्लिकेशन प्लेटफॉर्म, डिजिटल परिचालन और साइबर सुरक्षा शामिल है। इसका मकसद एआई और आग्मेंटेड रियल्टी जैसी उन्नत तकनीकों का लाभ उठाकर विप्रो के पारंपरिक उद्यम परिवर्तन और परिचालन कारोबार का विकास करना है।

सिंह प्रौद्योगिकी परामर्श क्षेत्र में 30 साल से अधिक का अनुभव रखते हैं और इससे पहले वह डिलॉयट में वरिष्ठ साझेदार थे, जहां उन पर एआई और डेटा-आधारित परिवर्तन की जिम्मेदारी थी।

Also read: Wipro Q1 Results: विप्रो का मुनाफा अनुमान से कम

विप्रो द्वारा एआई में एक अरब डॉलर का निवेश करने और विप्रो एआई360 की शुरुआत के बाद सिंह की नियुक्ति की गई है। पिछले महीने विप्रो ने एआई360 पेश किया था।

इसका उद्देश्य आंतरिक रूप से उपयोग किए जाने वाले तथा ग्राहकों को पेश किए जाने वाले हर प्लेटफॉर्म, टूल और समाधान में एआई को एकीकृत करने वाला पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है। यह अगले तीन वर्षों में अपनी एआई क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए एक अरब डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताने वाली पहली भारतीय आईटी सेवा कंपनियों में से एक थी।

सिंह के पास बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) सिंदरी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री है।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement