facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

तीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबाव

Advertisement

इसकी वजह तेल एवं गैस, खनन एवं धातु, सरकारी बैंक और वाहन क्षेत्र के मुनाफे में उछाल थी। इससे डाउनग्रेड और अपग्रेड का अनुपात कुछ कम हुआ

Last Updated- March 03, 2026 | 11:39 PM IST
Q3 results

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुख्य आय बाजार अनुमानों से बेहतर रही। इसकी वजह तेल एवं गैस, खनन एवं धातु, सरकारी बैंक और वाहन क्षेत्र के मुनाफे में उछाल थी। इससे डाउनग्रेड और अपग्रेड का अनुपात कुछ कम हुआ।

यस सिक्योरिटीज के अनुसार एनएसई-200 की 39 प्रतिशत कंपनियों के वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद वित्त वर्ष 2027 के लिए उनकी आगामी प्रति शेयर आय में 2 प्रतिशत या इससे ज्यादा की कटौती हुई या डाउनग्रेड हुआ। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद लगभग 28 प्रतिशत इंडेक्स कंपनियों में अर्निंग डाउनग्रेड हुआ था।

दूसरी तरफ, इंडेक्स में शामिल 23 फीसदी कंपनियों की कमाई वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद बढ़ी। दूसरी तिमाही के नतीजों के अंत में ऐसी कंपनियों में यह 20.6 फीसदी बढ़ोतरी थी। तुलना करें तो 38 प्रतिशत कंपनियों की वित्त वर्ष 2027 की अनुमानित ईपीएस में वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद ऐसी कंपनियों में 51.5 प्रतिशत की कमी आई थी।

इससे छह तिमाहियों में एक अंक की वृद्धि के बाद संपूर्ण कॉरपोरेट आय में बदलाव की उम्मीद फिर से जगी है। यहां बीएसई-200 की पांच-पांच कंपनियां शामिल की गई हैं जिनके तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद उनकी आगामी ईपीएस में सबसे बड़ा अपग्रेड और डाउनग्रेड हुआ है। यह निवेशकों के लिए इक्विटी पोर्टफोलियो को उसी हिसाब से बदलने का मौका है क्योंकि कंपनियों के ईपीएस में बदलाव का असर उनके शेयर भाव पर पड़ने की संभावना रहती है।

Advertisement
First Published - March 3, 2026 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement