facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

डैन बेली बने जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रेसिडेंट, अंतरराष्ट्रीय कारोबार की संभालेंगे जिम्मेदारी

Advertisement

डैन, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी को रिपोर्ट करेंगे।

Last Updated- March 03, 2026 | 2:15 PM IST
Dan Bailey JIO Platforms president
Representational Image

Jio Platforms President: जियो प्लेटफॉर्म्स ने मंगलवार को डैन बेली को प्रेसिडेंट नियुक्त किया। वह कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार की अगुवाई करेंगे। लंदन में स्थित डैन, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी को रिपोर्ट करेंगे।

मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, डैन बेली हाल तक डॉयचे बैंक के टेलीकॉम, मीडिया और टेक्नोलॉजी प्रैक्टिस के चेयरमैन थे। उनके पास कंसल्टिंग और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में 35 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह इससे पहले श्रोडर्स/सिटी, मॉर्गन स्टेनली और एचएसबीसी में सीनियर लीडर​शिप रोल निभा चुके हैं।

IPO की तैयारी में Jio Platforms

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स इस साल जुलाई तक आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। यह देश के सबसे बड़े या सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में से एक हो सकता है।

डैन जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव कमेटी में भी शामिल होंगे और कंपनी के अन्य कामों में भी योगदान देंगे। हाल की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बताया गया था कि जियो का अगला चरण भारत से बाहर भी विस्तार का है।

​जियो ने 10 साल में डेवलप के किये कई प्लेटफॉर्म

पिछले दस वर्षों में जियो ने भारत में कनेक्टिविटी और डिजिटल पहुंच को बदलने वाले कई नए डिजिटल प्लेटफॉर्म और तकनीक विकसित किए हैं। अब स्पष्ट रणनीति, मजबूत साझेदारी और तय रोडमैप के साथ जियो इन क्षमताओं को वैश्विक बाजारों तक ले जाने की तैयारी में है, ताकि ग्राहकों, भागीदारों और शेयरधारकों के लिए लंबी अवधि का मूल्य बनाया जा सके।

नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए आकाश अंबानी ने कहा, “हम डैन का जियो में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। वह कई वर्षों से हमारे विश्वसनीय सलाहकार रहे हैं और हमारे विकास में उनका मार्गदर्शन बहुत अहम रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह हमारे भविष्य के सपनों और ऊर्जा को साझा करते हैं। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

डैन बेली ने कहा, “मैं लंबे समय से जियो के काम की सराहना करता रहा हूं। इसका पैमाना, इसकी गति और लोगों के जीवन पर इसका असली प्रभाव। इस कहानी को वैश्विक स्तर पर ले जाने का मौका ऐसा अवसर है, जिसे कोई नहीं छोड़ना चाहेगा। मैं आकाश और टीम के साथ जुड़कर काम शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

Advertisement
First Published - March 3, 2026 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement