कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: ग्लोबल तनाव के बीच महंगा हुआ सोने और चांदी! जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को MCX और वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- July 20, 2026 | 10:06 AM IST

Gold-Silver Price Today, July 20: ग्लोबल टेंशन के बीच सोने चांदी के वायदा भाव में सोमवार (20 जुलाई) को तेजी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में दोनों के भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गए, जबकि घरेलू मार्केट में इनके वायदा भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 4,030 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 57.50 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,41,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,20,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 733 रुपये की तेजी के साथ 1,41,649 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,40,906 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 522 रुपये की तेजी के साथ 1,41,428 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,41,649 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,41,081 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,796 रुपये की तेजी के साथ 2,19,199 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,16,403 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,147 रुपये की तेजी के साथ 2,19,950 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,20,408 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,19,199 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना- चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,005.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,018.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,029.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 55.96 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 56.32 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.15 डॉलर की तेजी साथ 57.48 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,41,649 1,40,906 1,41,428
चांदी 2,19,199 2,16,403 2,19,950
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,005.60 4,018.80 4,029.30
चांदी 55.96 56.32 57.48

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : July 20, 2026 | 9:54 AM IST