facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी META का बड़ा ऐलान, भारत-अमेरिका सहित पांच महाद्वीपों को ऐसे जोड़ा जाएगा

Advertisement

मेटा ने कहा कि वह 50,000 किमी केबल बिछाएगी और इसके माध्यम से 5 महाद्वीपों और भारत-अमेरिका को जोड़ेगी।

Last Updated- February 14, 2025 | 11:02 PM IST

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा 50,000 किलोमीटर लंबा समुद्री केबल स्थापित करेगी जिसका दायरा पांच महाद्वीपों तक होगा और यह भारत और अमेरिका को भी आपस में जोड़ेगा। दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान में यह बात कही। मेटा समुद्री केबल परियोजना के तहत कई वर्ष तक कई अरबों की पूंजी का निवेश करेगी और इस काम की शुरुआत इस वर्ष ही होगी।

दोनों देशों ने कहा, ‘भारत का इरादा हिंद महासागर में समुद्र के भीतर केबल के प्रबंधन, रख-रखाव और वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए निवेश करना होगा। और इसके लिए विश्वसनीय वेंडरों का सहारा लिया जाएगा।’

मेटा की समुद्र के भीतर केबल वाली परियोजना, इसकी 18वीं ऐसी परियोजना होगी जिसके केंद्र में भारत होगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 17 अंतरराष्ट्रीय समुद्री केबल हैं जिनके 17 जिले में लैंडिंग स्टेशन हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार  ने इस वर्ष एक इवेंट में बताया था कि इन केबल की कुल लिट कैपेसिटी और एक्टिविटी कैपेसिटी से जुड़ी क्षमता क्रमशः 180 टेराबाइट प्रति सेकंड (टीबीपीएस) और 132 टीबीपीएस है। इनके अलावा दो नए केबल सिस्टम इंडिया एशिया एक्सप्रेस (आईएएक्स) और इंडिया यूरोप एक्सप्रेस (आईईएक्स) सामूहिक रूप से 15,000 किलोमीटर से भी अधिक लंबे हैं और इनका स्वामित्व रिलायंस जियो के पास है और इनकी शुरुआत 2025 के अंत में हो जाएगी।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement