facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Startup Investment: सिंगापुर के जरिए निवेश पाने वाले स्टार्टअप्स को मिला नोटिस

Advertisement

आयकर विभाग ने मांगा 5 साल का हिसाब-किताब, विदेशी निवेश के स्रोत और निवेशकों की जानकारी तलब

Last Updated- April 15, 2025 | 10:23 PM IST
reverse flip startups India

आयकर विभाग ने सिंगापुर के जरिये विदेशी रकम हासिल करने के मामले में कई स्टार्टअप को आयकर अधिनियम की धारा 68 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में विभाग ने पिछले पांच वर्षों के दौरान प्राप्त निवेश के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। मामले से अवगत सूत्रों ने बताया कि विभाग ऐसे लेनदेन में विदेशी निवेशकों के स्रोत, पहचान और साख के बारे में पूछताछ कर रहा है। इसके अलावा सिंगापुर में बैंक खाता रखने वाले अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को भी नोटिस भेजे जा रहे हैं।

मामले से अवगत एक व्यक्ति ने कहा, ‘यह कोई नियमित पूछताछ नहीं बल्कि औपचारिक तौर पर भेजा गया कारण बताओ नोटिस है। कंपनियों से कहा गया है कि वे अपने निवेशकों से संबंधित विस्तृत दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए पिछले कुछ वर्षों के दौरान जुटाई गई रकम को स्पष्ट करें।’

आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 68 के तहत विभाग को करदाता के बहीखाते में अस्पष्ट लेनदेन पर सवाल उठाने का अधिकार दिया गया है। नोटिस जारी किए जाने के बाद कंपनियों को विदेशी निवेशक की पहचान, उनकी साख और लेनदेन की वास्तविकता सुनिश्चित करनी होगी।

एक सूत्र ने कहा, ‘स्टार्टअप के जवाब से संतुष्ट होने पर विभाग मामले को बंद कर देगा। मगर कई स्टार्टअप को ऐसे विस्तृत विवरण जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, खास तौर पर विरासत वाले पुराने लेनदेन के मामले में।’ सूत्रों ने कहा, ‘खास तौर पर द्विपक्षीय कर संधि में शामिल दुरुपयोग विरोधी प्रावधान प्रिंसिपल पर्पस टेस्ट (पीपीटी) के तहत लेनदेन की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि सिंगापुर के जरिये भेजी गई रकम का प्राथमिक उद्देश्य कर संधि अवैध रूप से लाभ उठाना अथवा कर देनदारी से बचना तो नहीं था। वाणिज्यिक तौर पर अव्यवहारिक अथवा अधिक मूल्यांकन या कर देनदारी से बचने के लिए किए गए निवेश की जांच आयकर अधिनियम, फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) और भारत-सिंगापुर कर संधि के प्रावधानों के संदर्भ में की जा रही है।’

इस बाबत जानकारी के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को भेजे गए ईमेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया। एकेएम ग्लोबल के पार्टनर अमित माहेश्वरी ने कहा, ‘हालांकि धारा 68 काले धन को उजागर करने और कर चोरी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्त्वपूर्ण हथियार है। मगर इसके अत्यधिक उपयोग से मुकदमेबाजी बढ़ सकती है।’ध्रुव एडवाइजर्स के पार्टनर पुनीत शाह के अनुसार, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 68 का नियमित तौर पर उपयोग नहीं किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - April 15, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement