facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Update: हैवीवेट शेयरों में बिकवाली से बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक गिरा; निफ्टी 26,200 के पासStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

Delhi-NCR में बिना बिके घरों की संख्या 23% घटी, 10 वर्षों में सबसे कम

Delhi-NCR में बिना बिके मकानों की संख्या गिरकर 94,803 इकाई रह गई है।

Last Updated- January 07, 2024 | 2:49 PM IST
Real estate investment trust

Unsold homes in Delhi-NCR: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 2023 के अंत में बिना बिके आवास की संख्या सालाना आधार पर 23 प्रतिशत गिर गई। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी एनारॉक ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

94,803 घर ही उपलब्ध रह गए

एनारॉक के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बिना बिके मकानों की संख्या गिरकर 94,803 इकाई रह गई है। यह आंकड़ा पिछले एक दशक में सबसे कम है। 2022 के अंत में ऐसी 1,23,692 इकाई थी। पिछले 10 वर्षों में पहली बार 2023 के अंत यह संख्या एक लाख इकाई से नीचे आई है।

एनारॉक के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार ने कहा कि 2023 में नई परियोजनाएं कम आने और बिक्री लेनदेन अधिक होने से बिना बिके घरों की संख्या में गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल ऐसे मकानों की बिक्री 65,625 इकाई रही, जबकि नए मकान की संख्या 36,735 इकाई रही।

Also read: टीसीएस, इन्फोसिस के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल : विश्लेषक

बिना बिके मकानों की संख्या मुंबई से बहुत कम

दिल्ली-एनसीआर में इस समय बिना बिके मकानों की संख्या मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) से बहुत कम है। MMR में बिना बिके मकानों की संख्या बढ़कर दो लाख इकाई से ज्यादा हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में बिना बिकी मकानों की संख्या 2023 के अंत में 27 प्रतिशत घटकर 37,575 इकाई रह गई, जो पिछले 2022 के अंत में 51,312 इकाई थी।

नोएडा में बिना बिके मकानों की संख्या पिछले साल के अंत से 15 प्रतिशत घटकर 8,658 इकाई हो गई, जो 2022 के अंत में 10,171 इकाई थी। ग्रेटर नोएडा में बिना बिके मकानों की संख्या 2022 के अंत में 26,096 इकाइयों से 28 प्रतिशत गिरकर 2023 के अंत में 18,825 इकाइयों पर आ गई।

गाजियाबाद में बिना बिके मकानों की संख्या 2022 में 15,475 इकाइयों से 19 प्रतिशत गिरकर 2023 में 12,546 इकाइयों पर आ गई। फरीदाबाद, दिल्ली, भिवाड़ी में संयुक्त रूप से बिना बिके मकानों की पिछले साल के अंत में 17,199 इकाई थी, जो 2022 के अंत में 20,638 इकाइयों से 17 प्रतिशत कम है।

First Published - January 7, 2024 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट