facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

Meesho layoffs: ओवर-हायरिंग का हवाला देकर छंटनी की तैयारी कर रही मीशो, जाएंगी 251 कर्मचारियों की नौकरी

Advertisement

सॉफ्टबैंक सम​र्थित इस ई-कॉमर्स कंपनी ने छंटनी के लिए विपरीत हालात को जिम्मेदार बताया

Last Updated- May 05, 2023 | 11:25 PM IST
Meesho
Shutter Stock

बेंगलूरु ​स्थित कंपनी मीशो (Meesho) अपने 251 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, जो उसके कुल कर्मियों का 15 प्रतिशत है। ई-कॉमर्स कंपनी ने मुनाफा बढ़ाने और लागत घटाने के प्रयास में यह कदम उठाया है।

कंपनी ने शुक्रवार को हुई बैठक में छंटनी के बारे में कर्मचारियों को अवगत करा दिया है। मीशो के सह-संस्थापक और मुख्य कार्या​धिकारी विदित आत्रे ने अपने कर्मियों को 5 मई को भेजे पत्र लिखकर ‘जरूरत से ज्यादा नियु​क्ति करने’ की गलती को स्वीकार किया है।

आत्रे ने पत्र में कहा गया है, ‘हम 2020 से 2022 के बीच 10 गुना तक की तेजी से बढ़े, क्योंकि कोविड की वजह से बदलते हालात और बढ़ते निवेश से मदद मिली। हालात में काफी बदलाव आया है। इसकी वजह से हम अपना मुनाफा बढ़ाना होगा। हमें लागत के मोर्चे पर मजबूत बने रहना होगा।’

पत्र में कहा गया है, ‘तेजी से बदलते परिवेश में हमने समय से पहले ओवर-हायरिंग यानी ज्यादा नियु​क्तियां करने के गलत निर्णय लिए। साथ ही हम अपना संगठनात्मक ढांचा ज्यादा प्रभावी और किफायती ढंग से चला सकते थे।’

Also Read: Meesho नए कंस्यूमर्स तक पहुंचने के लिए कर रही पोर्टफोलियो में विस्तार : कुमार

अप्रैल, 2022 में मीशो ने अपने ग्रोसरी वर्टिकल में कटौती की और करीब 150 कर्मियों को निकाला। मीडिया खबरों के अनुसार, उस समय प्रभावित हुए क​र्मचारियों की वास्तविक संख्या करीब 400 थी। मीशो ने 4.9 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर सॉफ्टबैंक, प्रोसस, और फेसबुक जैसे निवेशकों से 1.1 अरब डॉलर की पूंजी जुटाई।

मीशो के एक अ​धिकारी ने कहा, ‘हमने 251 कर्मियों को अलग करने का कठिन निर्णय लिया है। यह संख्या हमारे कुल कर्मचारी आधार का 15 प्रतिशत है। हम लगातार मुनाफा कमाने के लिए सुव्यव​स्थित संगठनात्मक ढांचे के साथ काम करना चाहेंगे। हम प्रभावित कर्मियों के लिए अपना पूरा सहयोग सुनि​श्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्हें कुछ महीनों का एकमुश्त सेवरेंस भुगतान भी किया जाएगा।’

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement