facebookmetapixel
Advertisement
गर्मी, अल-नीनो और ईरान युद्ध ने बिगाड़ा महाराष्ट्र के ‘अल्फांसो’ का ​कारोबार₹54 के Suzlon शेयर पर ₹71 का टारगेट, मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी उम्मीदेंखराब CIBIL स्कोर के बावजूद मिल सकता है पर्सनल लोन? एक्सपर्ट से समझें पूरा प्रोसेसConsumer Durable: गर्मी और EMI ने बढ़ाई कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों की चमक, कई शेयरों में बड़ा अपसाइडGold-Silver Price Today: US-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेटBanking Sector: मार्जिन पर दबाव बढ़ने के बीच बैंकिंग सेक्टर में अब कहां लगाएं पैसा? एंटीक ने बताए गए टॉप बैंकStock Market Update: सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव, निफ्टी 24,000 के करीब; टेक्नो इलेक्ट्रिक शेयरों में 13% की बड़ी गिरावटAI की आंधी में भारत पीछे! ताइवान बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार, TSMC ने कर दिया कमालभारत के 500 अरब डॉलर इलेक्ट्रॉनिक्स सपने पर चीन के फैसलों का असर?CNG फिर महंगी हुई, ₹2 प्रति किलो बढ़ गए दाम; 15 दिनों में चौथी बार हुआ इजाफा

LIC 300 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं लगाएगी

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 11:41 PM IST
LIC Chairman: Siddharth Mohanty appointed new chairman of LIC, will hold the post till 2025
Creative Commons license

सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अदाणी एंटरप्राइजेज के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) में अपने निदेशक मंडल द्वारा तय 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश नहीं लगाएगी। एलआईसी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों पर सफाई मांगने के लिए अदाणी के प्रबंधन से बात करने की योजना भी बना रही है।

एलआईसी के प्रबंध निदेशक राज कुमार ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा कि बोर्ड ने अदाणी के एफपीओ में एंकर निवेशक के तौर पर 300 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, ‘बोर्ड से मंजूरी मिलने पर ही एफपीओ में निवेश किया गया है। हमने एंकर निवेशक के तौर पर एफपीओ में 300 करोड़ रुपये लगाए हैं। फिलहाल बोर्ड ने इस एफपीओ में संस्थागत निवेशक के तौर निवेश करने के लिए नहीं कहा है।’

राज कुमार ने कहा कि एलआईसी अमेरिकी अनुसंधान फर्म के आरोपों पर अदाणी समूह के जवाब का अध्ययन कर रही है। इस पर सफाई मांगने के लिए वह अदाणी के प्रबंधन से बातचीत भी करेगी। अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों का रविवार देर शाम विस्तार से जवाब दिया।

एलआईसी के एमडी ने कहा, ‘हम स्थिति पर नजर रखेंगे और अदाणी समूह का जवाब पढ़ने के बाद प्रबंधन से सफाई मांगेंगे। एलआईसी ही नहीं, दूसरे निवेशक भी उनसे बात करने की कोशिश करेंगे। हम उनके प्रबंधन का नजरिया समझने के लिए बातचीत जरूर करेंगे। फिलहाल हम अदाणी समूह के जवाब का अध्ययन कर रहे हैं।’

अदाणी समूह ने रविवार को अपने जवाब में हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को बेबुनियाद और भारत की वृद्धि गाथा पर सुनियोजित हमला बताते हुए कहा कि आरोप ‘झूठ के सिवाय कुछ नहीं’ हैं। इस रिपोर्ट के कारण शुक्रवार को अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई जिससे एलआईसी सहित विभिन्न निवेशकों को भारी नुकसान हुआ था।

एलआईसी ने आज एक बयान में कहा कि उसने डेट एवं इक्विटी के जरिये अदाणी समूह में फिलहाल 36,474.78 करोड़ रुपये का निवेश किया है। एलआईसी ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में उसने अदाणी समूह की कंपनियों में कुल 30,127 करोड़ रुपये लगाए हैं और इस साल 27 जनवरी को बाजार बंद होने के समय निवेश की कुल कीमत 56,142 करोड़ रुपये हो गई थी।

अदाणी समूह में एलआईसी का निवेश उसकी कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) का महज 0.975 फीसदी है। सितंबर तिमाही तक एलआईसी का एयूएम 41.66 लाख करोड़ रुपये था। एलआईसी ने अपने बयान में स्पष्ट तौर पर कहा है, ‘ध्यान रहे कि एलआईसी ने अदाणी की जिन प्रतिभूतियों में निवेश किया है, उन सभी की क्रेडिट रेटिंग एए और उससे ऊपर है। यह जीवन बीमा कंपनियों पर लागू आईआरडीएआई के निवेश संबंधी नियमों के हिसाब से ही है।’

कुमार ने कहा, ‘शेयर में गिरावट के बावजूद उसमें निवेश से एलआईसी को 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ है। बाजार में रोजाना उतार-चढ़ाव होता रहता है। चूंकि हम लंबी अवधि के निवेशक हैं और इसलिए लंबे अरसे में होने वाले फायदे की सोचकर ही निवेश करते हैं।’

यह भी पढ़ें: Adani Group से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर: PNB

कुमार ने कहा कि एलआईसी बीएसई 500 अथवा निफ्टी 500 में शामिल कंपनियों में ही निवेश करती है। उसके पास जोखिम के आकलन की अपनी व्यवस्था है, जिसे इक्विटी इवैल्यूएशन मैट्रिक्स कहते हैं। इसमें अधिकतम 90 अंक हैं और 50 से कम अंक हासिल करने वाली कंपनियों में एलआईसी निवेश नहीं करती। जहां तक एलआईसी की देनदारी का सवाल है तो उसके पास सभी पॉलिसियों के निपटारे के लिए पर्याप्त संपत्ति है।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement