facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछलासरकार की कमाई बढ़ी! प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT कलेक्शन में 53% इजाफा

Adani Group से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर: PNB

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 11:15 PM IST
Gautam Adani

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सोमवार को कहा कि अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी के गंभीर आरोप लगाने के बाद अदाणी समूह पर वह करीब से नजर बनाए हुए है। PNB ने अदाणी समूह पर लगभग 7,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया हुआ है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने अदाणी समूह की कंपनियों को लगभग 7,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया हुआ है, जिसमें से 2,500 करोड़ रुपये हवाईअड्डा व्यापार से संबंधित हैं। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) अतुल कुमार गोयल ने तिमाही परिणामों की घोषणा करते हुए कहा, ‘हमने जो भी कर्ज दिया है वह नकदी में है। कुल कर्ज में 42 करोड़ रुपये का निवेश और शेष कर्ज है।’

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि बैंक के आकार के अनुपात में बैंक का निवेश बहुत ज्यादा नहीं है। हम आगामी समय में (अदाणी समूह की) गतिविधियों पर बारीक नजर रख रहे हैं।

अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: Hindenburg vs Adani: अदाणी के जवाब पर हिंडनबर्ग का पलटवार, कहा – राष्ट्रवाद के नाम पर नहीं छुपा सकते धोखाधड़ी

इस रिपोर्ट के बाद समूह को लगभग 70 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। अदाणी समूह ने हालांकि सभी आरोपों को खारिज करते हुए शोध कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement