facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

नेपाल में 900 मेगावाट प्रोजेक्ट की बड़ी डील के बाद Ireda, SJVN के शेयर चमके

Advertisement

आज Ireda के शेयरों में 1.28% और SJVN के शेयरों में 3.85% की बढ़त देखने को मिली और दोनों क्रमशः 206.80 और 101 पर बंद हुए।

Last Updated- January 17, 2025 | 9:03 PM IST
EPS Stocks

गुरुवार को भारत की Ireda, SJVN, GMR एनर्जी और नेपाल की बिजली कंपनी नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने एक ऐसा समझौता किया, जो दोनों देशों के लिए बड़ी कामयाबी साबित हो सकता है। ये समझौता नेपाल में 900 मेगावाट का अपर कर्णाली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बनाने का है। इस मौके पर आईआरईडीए ने कहा, “हमने यह समझौता क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी लाने के लिए किया है।”

यह प्रोजेक्ट बिल्ड-ओन-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOOT) मॉडल पर काम करेगा। मतलब इसे बनाया जाएगा, चलाया जाएगा और 25 साल बाद नेपाल सरकार को सौंप दिया जाएगा। आईआरईडीए के सीएमडी प्रदीप कुमार दास ने कहा, “यह समझौता भारत-नेपाल के बीच सहयोग का एक शानदार उदाहरण है। यह परियोजना न केवल सस्ती और स्वच्छ बिजली देगी, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा पहुंचाएगी।”

आईआरईडीए, जो भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत काम करती है, नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स के लिए फंड देती है। यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक बिजली प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि भारत और नेपाल के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने का एक कदम भी है। जल्द ही यह प्रोजेक्ट सच्चाई बनकर ऊर्जा उत्पादन शुरू करेगा।

आज Ireda के शेयरों में 1.28% और SJVN के शेयरों में 3.85% की बढ़त देखने को मिली और दोनों क्रमशः 206.80 और 101 पर बंद हुए। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 8:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement