facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

छोटे शहरों में नए होटलों को टैक्स लाभ देने की मांग तेज, FHRAI ने बजट 2026 में रखा बड़ा प्रस्ताव

Advertisement

इस उद्योग के निकाय द फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने कर लाभ के अलावा वित्त मंत्रालय के समक्ष कई प्रस्ताव पेश किए हैं

Last Updated- November 18, 2025 | 10:45 PM IST
hotel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

होटल व रेस्टोरेंट क्षेत्र ने आगामी आम बजट 2026 में छोटे शहरों व उभरते पर्यटन गंतव्यों में होटलों की नई परियोजनाओं व विस्तार के लिए कर लाभ की मांग की है। इस उद्योग के निकाय द फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने कर लाभ के अलावा वित्त मंत्रालय के समक्ष कई प्रस्ताव पेश किए हैं।

इस निकाय ने तर्क दिया है कि प्रोत्साहन नई निवेशों को प्रोत्साहित करेगा, आधारभूत ढांचे का सृजन बढ़ेगा और छोटे व मझोले शहरों में रोजगार बढ़ेगा। होटल उद्योग के प्रतिनिधियों ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रस्ताव सौंपे। सूत्रों के मुताबिक पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि 20 नवंबर को सीतारमण के साथ बैठक करेंगे।

एफएचआरएआई ने उद्योग को बुनियादी ढांचे का दर्जा दिए जाने की मांग को भी दोहराया है। यह दर्जा ’10 करोड़ रुपये और उससे अधिक की परियोजना लागत पर निर्मित सभी श्रेणियों के होटलों और कन्वेंशन सेंटरों के लिए दिया जाना चाहिए।’ इससे मध्यम-बाजार होटल खंड को बढ़ावा मिलेगा। बिजनेस स्टैंडर्ड ने उद्योग निकाय के प्रस्तावों को देखा है। प्रस्ताव के अनुसार, ‘भारत में एक छोटे से प्रतिशत के अलावा आमतौर पर परियोजनाओं की लागत 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपये (भूमि की लागत के अलावा) रहती है।’

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement