facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटाया

Amazon में छंटनी की एक और लहर, जाएगी 16,000 कर्मचारियों की नौकरी; AI और ऑटोमेशन पर फोकस

Advertisement

हाल की यह घोषणा कुछ महीनों पहले घोषित छंटनी के एक दौर के बाद आई है। उस समय कंपनी ने लगभग 14,000 पदों में कटौती की योजना का ऐलान किया था

Last Updated- January 28, 2026 | 5:53 PM IST
Amazon

एमेजॉन ने बुधवार को लगभग 16,000 कॉर्पोरेट नौकरियों में कटौती करने की योजना का ऐलान किया। कंपनी का कहना है कि यह कदम मैनेजमेंट लेयर घटाने और बढ़ती AI प्रतिस्पर्धा के बीच संसाधनों को सही जगह पर लगाने के लिए उठाया गया है। कंपनी के बड़े अधिकारी ने एक ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी।

एमेजॉन ने बताया कि अमेरिका में काम करने वाले प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिन का समय दिया जाएगा। इस दौरान वे कंपनी के अंदर नई भूमिका तलाश सकते हैं। साथ ही उन्हें छंटनी पैकेज यानी मुआवजा और ट्रांसमिशन सपोर्ट दिया जाएगा। यह जानकारी सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट (मानव संसाधन अनुभव और प्रौद्योगिकी) बेथ गैलेटी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में दी।

Also Read: NFO: कैसे अलग है जियोब्लैकरॉक का सेक्टर रोटेशन फंड? किसे करना चाहिए निवेश 

कर्मचारियों को मिलेगा मुआवजा और ट्रांसमिशन सपोर्ट

गैलेटी ने कहा, “हम अपनी कंपनी को मजबूत बनाने के लिए लेयर घटा रहे हैं, जिम्मेदारी बढ़ा रहे हैं और नौकरशाही को खत्म कर रहे हैं।”

गैलेटी ने बताया कि अमेरिका में काम करने वाले प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी के अंदर अन्य भूमिकाएं तलाशने के लिए 90 दिन का समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी उन्हें छंटनी पैकेज और ट्रांसमिशन सपोर्ट भी प्रदान करेगी।

हाल की यह घोषणा कुछ महीनों पहले घोषित छंटनी के एक दौर के बाद आई है। उस समय कंपनी ने लगभग 14,000 पदों में कटौती की योजना का ऐलान किया था। अगर दोनों कटौतियों को मिलाकर देखा जाए तो यह 2022 के अंत और 2023 की शुरुआत में हुई बड़ी छंटनी के बराबर है। उस समय कंपनी ने लगभग 27,000 पदों को खत्म किया था।

Also Read: Maruti Suzuki Q3 Results: मुनाफा 4.1% बढ़कर ₹ 3,879 करोड़, नए लेबर कोड का पड़ा असर; शेयर 1.5% गिरा

AI और ऑटोमेशन पर फोकस

गौरतलब है कि सीईओ एंडी जेसी (Andy Jassy) ने कई बार कहा है कि महामारी के दौरान तेजी से विस्तार के बाद कंपनी को अपने मैनेजमेंट लेयर को आसान बनाने की जरूरत थी। उन्होंने पिछले साल कर्मचारियों से कहा था कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के व्यापक उपयोग से समय के साथ कॉर्पोरेट वर्कफोर्स का आकार कम हो जाएगा, क्योंकि ज्यादा काम ऑटोमेटेड हो जाएंगे।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 31 सितंबर तक कंपनी ने दुनिया भर में लगभग 15.7 लाख लोगों को रोजगार दिया था, जिनमें से अधिकांश वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में काम करते थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 3 लाख थी, जिसका अर्थ है कि नियोजित छंटनी इस समूह के लगभग 4.6 फीसदी के बराबर है।

Advertisement
First Published - January 28, 2026 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement